Realme 9 Pro सीरीज़ भारत में 16 फरवरी को होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

Realme India ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि Realme 9 Pro सीरीज़ भारत में 16 फरवरी को लॉन्च होगी। सीरीज़ को वर्चुअली लॉन्च किया जाएगा, जिसका लाइवस्ट्रीम कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स पर किया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 3 फरवरी 2022 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Realme 9 Pro सीरीज़ में मिलेंगे दो स्मार्टफोन मॉडल्स
  • Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन होंगे सीरीज़ का हिस्सा
  • फोन में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Realme 9 Pro सीरीज़ को भारत में 16 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी कंपनी द्वारा सार्वजनिक कर दी गई है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लॉन्च तारीख और समय का खुलासा कर दिया है। बता दें, रियलमी 9 प्रो लाइनअप में दो मॉडल्स शामिल होंगे जो होंगे- Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन। रियलमी 9 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन मिलेगा। इसके अलावा, दोनों फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकते हैं।

Realme India ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि Realme 9 Pro सीरीज़ भारत में 16 फरवरी को लॉन्च होगी। सीरीज़ को वर्चुअली लॉन्च किया जाएगा, जिसका लाइवस्ट्रीम कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स पर किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट 16 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।
 

Realme 9 Pro+ फोन को लेकर कहा गया है कि यह कलर चेंजिंग बैक पैनल के साथ आएगा, जिसमें सनलाइट में आकर फोन ब्लू और रेड शेड में दिखेगा। इसके अलावा, इसमें सनराइज ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। हाल ही में  Realme 9 Pro के ब्लू कलर वेरिएंट को भारतीय क्रिकेट के स्‍टार केएल राहुल के हाथों में देखा गया है, लॉन्च तारीख की जानकारी देने वाले पोस्टर में भी केएल राहुल को देखा जा सकता है।

पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Realme 9 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसमें 6GB या 8GB रैम व 128GB इंटरनल स्‍टोरेज से लैस होगा। इन रियलमी स्‍मार्टफोन्‍स में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा इन फोन्‍स में मिलने की बात कही जा रही है। कहा जाता है कि Realme फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 9 प्रो प्लस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 5जी प्रोसेसर, एमोलेड डिस्प्ले व इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Loud stereo speakers
  • Slim and light design
  • Excellent battery life and fast charging
  • Impressive low-light camera performance
  • Runs Android 12
  • Bad
  • Too many preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 920

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 9 Pro, Realme 9 Pro series India launch date
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.