Realme 9 Pro कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुआ स्पॉट! भारत में भी हो सकता है लॉन्च...

रिपोर्ट्स की मानें, तो रियलमी 9 प्रो फोन Thailand's National Broadcasting and Telecommunications Commission (NBTC), Eurasian Economic Commission (EEC) और Indonesian Tingkat Komponen Dalam Negeri (TKDN) वेबसाइट्स पर स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2021 14:50 IST
ख़ास बातें
  • Realme 9 Pro फोन कथित रूप से BIS पर हुआ है स्पॉट
  • NBTC, EEC और TKDN पर लिस्ट हो चुका है फोन
  • रियलमी 9 प्रो फोन Realme 9 सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है
Realme 9 Pro स्मार्टफोन कथित रूप से कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे इस फोन के कई मार्केट्स में लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो रियलमी 9 प्रो फोन Thailand's National Broadcasting and Telecommunications Commission (NBTC), Eurasian Economic Commission (EEC) और Indonesian Tingkat Komponen Dalam Negeri (TKDN) वेबसाइट्स पर स्पॉट किया गया है। इसके अलावा, फोन Bureau of Indian Standards (BIS) प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया है, जिससे इसके भारत लॉन्च की जानकारी मिलती है। माना जा रहा है कि रियलमी 9 प्रो फोन Realme 9 सीरीज़ का हिस्सा होगा, जो कि साल 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है।

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Realme स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3472 के साथ NBTC, TKDN और EEC सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट का कहना है कि यह मॉडल नंबर Realme 9 Pro से जुड़ा हुआ है जो कि Realme 8 Pro का सक्सेसर हो सकता है। Nashville Chatter की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर RMX3472 फोन 4जी एलटीई डिवाइस है और यह C सीरीज़ का फोन हो सकता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि रियलमी 9 प्रो फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 5G डिवाइस होगा।

MySmartPrice की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कथित रियलमी 9 प्रो फोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है और फोन का भारतीय वेरिएंट मॉडल नंबर RMX3472 की जगह मॉडल नंबर RMX3471 के साथ आएगा।

रियलमी 9 प्रो फोन Realme 9 सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है, जिसमें Realme 9, Realme 9i और Realme 9 Pro+/ Max जैसे स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। आगामी स्मार्टफोन साल 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जा सकते हैं।
Advertisement

हाल ही में Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन को लेकर दावा किया गया था कि यह  Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है और इसे मॉडल नंबर RMX3393 के साथ BIS सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ है। ब्लूटूथ एलआईजी लिस्टिंग के जरिए खुलासा हुआ है कि रियलमी फोन ब्लूटूथ वी5.2 के साथ आएगा। यह फोन Camera FV5 डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है, जिससे संकेत मिले थे कि फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Fast charging
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Feature omissions compared to Realme 7 Pro
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz, full-HD+ display
  • 33W fast charging support
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Average camera performance
  • Feature omissions compared to its predecessor
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.