64MP कैमरा वाले Realme 8s 5G की सेल आज, ऐसे पाएं फोन पर 1,500 रुपये की छूट...

Realme 8s 5G फोन की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं यूनिवर्सल ब्लू और यूनिवर्सल पर्पल शेड्स।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 सितंबर 2021 10:11 IST
ख़ास बातें
  • Realme 8s 5G में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है रियलमी 8एस 5जी फोन
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
Realme 8s 5G स्मार्टफोन की सेल भारत में आज पहली बार आयोजित होने जा रही है। यह फोन देश में पिछले हफ्ते Realme 8i स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हुआ था। रियलमी 8एस 5जी की सेल भारत में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और इसे आप Flipkart, Realme.com और अन्य प्रमुख रीटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं। रियलमी 8एस के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है जिसमें 5000 एमएएच की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। रियलमी 8एस 5जी फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 

Realme 8s 5G price in India, availability

जैसे कि हमने बताया Realme 8s 5G स्मार्टफोन की सेल दोपहर 12 बजे से Flipkart, Realme.com और अन्य प्रमुख रीटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी। फोन की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं यूनिवर्सल ब्लू और यूनिवर्सल पर्पल शेड्स।
Advertisement

रियलमी 8एस 5जी फोन को HDFC Bank या फिर ICICI Bank क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व ईएमआई ट्रांसजेक्शन के जरिए खरीदने वाले ग्राहकों को 1,500 रुपये की छूट प्राप्त होगी। वहीं.
 

Realme 8s 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 8एस 5जी स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है और इसमें 6.5-इंच का full-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। फोन में 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 600 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसे पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इसके साथ 8 जीबी LPDDR4x रैम दी गई है। इसके साथ भी 5 जीबी वर्चुअल रैम मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। साथ ही इसमें 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फोन में भी 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलेगा।

फोन की स्टोरेज 128 जीबी UFS 2.1 है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए रियलमी 8एस फोन में 5जी, 4जी वीओएलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
Advertisement

इस फोन में भी 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 162.5x74.8x8.8mm और भार 191 ग्राम है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz refresh rate display
  • Good performance
  • Decent battery life
  • 5G ready
  • Bad
  • No ultra-wide-angle camera
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications from stock apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.