Realme 7i लॉन्च होगा 17 सितंबर को, कई स्पेसिफिकेशन लीक

दावा है कि Realme 7i स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर होगा। इसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ होगी। फोन का एक मात्र वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 7 सितंबर 2020 18:37 IST
ख़ास बातें
  • 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है Realme 7i में
  • Realme 7i में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर होने की उम्मीद
  • रियलमी 7आई में 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है
Realme 7i को इंडोनेशिया में 17 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी के इस नए हैंडसेट को इंडोनेशियाई मार्केट में Realme 7 के साथ लॉन्च होगा। याद रहे कि बीते हफ्ते ही रियलमी 7 को भारतीय मार्केट में Realme 7 Pro के साथ उतारा गया था। अब तक रियलमी 7आई के कई अहम स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। जानकारी मिली है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, 6.5 इंच डिस्प्ले, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी के साथ आएगा।
 

Realme 7i launch details

रियलमी इंडोनेशिया के ट्विटर पेज से लॉन्च इवेंट का पोस्टर साझा किया गया है। इंडोनेशियाई मार्केट में Realme 7 और Realme 7i को 17 सितंबर को पेश किया जाएगा। याद रहे कि रियलमी 7 भारत में 3 सितंबर को लॉन्च हो चुका है।
 

Realme 7i specifications (expected)

ट्वीट के मुताबिक, यह फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा। वेबसाइट से पता चला है कि फोन में 5,000 एमएएच बैटरी के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन होगी।

gadgetfight.id नाम के इंस्टाग्राम यूज़र ने इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए थे। लीक के मुताबिक, Realme 7i स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर होगा। इसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ होगी। फोन का एक मात्र वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (1,600x720 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ।
Advertisement

फोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स दिए जाने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए Realme 7i में 16 मेगापिक्सल का सेंसर होने की उम्मीद है जिसे आगे की तरफ होल-पंच कटआउट में जगह मिलेगी।

जानकारी मिली है कि रियलमी 7आई में 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 18 वॉट क्विक चार्ज को सपोर्ट करेगी। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होने की पूरी संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.