Realme 7i के कैमरा को लेकर मिली यह अहम जानकारी

पुरानी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि Realme 7i फोन 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा यह भी बताया गया था कि फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी 18 वॉट क्विक चार्ज के साथ मौजूद होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 सितंबर 2020 17:51 IST
ख़ास बातें
  • Realme 7i स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा के साथ देगा दस्तक
  • रियलमी 7आई का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा
  • रियलमी 7आई 17 सितंबर को इंडोनेशिया में होगा लॉन्च

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Realme 7i स्मार्टफोन

Realme 7i स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी Realme Indonesia द्वारा सार्वजनिक कर दी गई है। यह नया स्मार्टफोन Realme 7 के साथ 17 सितंबर को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा, जिसके साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। रियलमी 7आई स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। खबरों के अनुसार, रियलमी 7आई स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम से लैस होगा। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि इस फोन में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले फीचर किया जाएगा। रियलमी 7आई स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित लेटेस्ट Realme UI पर काम करेगा।

Realme 7i स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। यह जानकारी Realme Indonesia ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए सार्वजनिक की है। बता दें, यह जानकारी इससे पहले टिप्सटर द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई थी। इसके अलावा, कहा जा रहा है कि फोन में एक मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा और इसके साथ दो अन्य 2 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद होंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।

प्राइमरी कैमरा के अलावा, रियलमी इंडोनेशिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह भी खुलासा किया है कि Realme 7i स्मार्टफोन ऑरोरा ग्रीन और पोलर ब्लू कलर विकल्प में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में फोन का बैक पैनल देखने को मिला है। इस तस्वीर में फोन का होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन भी देखने को मिला है, जो कि इस महीने की शुरूआत में भारत में लॉन्च हुए Realme 7 में भी देखने को मिला था।
 

Realme 7i specifications (expected)

पुरानी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि रियलमी 7आई फोन 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा यह भी बताया गया था कि फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी 18 वॉट क्विक चार्ज के साथ मौजूद होगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Sturdy and well built
  • Excellent battery life
  • 90Hz display
  • Decent main camera
  • Bad
  • Heavy and thick
  • Video quality could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 7i specifications, Realme 7i, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.