Realme 6i आज होगा लॉन्च, ये हो सकती है कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme 6i पहला फोन होगा, जो मीडियाटेक के नए चिपसेट हीलियो जी80 चिपसेट के साथ आएगा। रियलमी 6आई में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 17 मार्च 2020 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6i आज भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे लॉन्च होगा
  • फोन की खासियत 5,000 एमएएच बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • रियलमी 6आई मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट के साथ आएगा

Realme 6i में 48-मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा

Realme 6i को आज म्यांमार में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन मीडियाटेक Helio G80 चिपसेट के साथ आएगा। बता दें कि रियलमी 6आई इस चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। रियलमी 6आई में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप और आगे वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच होगी, जिसमें सिंगल सेल्फी कैमरा होगा। स्मार्टफोन की खासियत एक बड़ी 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी होगी, जिसकी पुष्टि हाल ही में कंपनी ने अपने लॉन्च पोस्टर के जरिए की थी। यहां हम आपको Realme 6i की कीमत (अंदाजन), स्पेसिफिकेशन (अंदाजन) आदि की जानकारी दे रहे हैं।
 

Realme 6i: Price (expected), launch event details

रियलमी 6आई के मौजूदा रियलमी 6 स्मार्टफोन की तुलना में सस्ता होने की उम्मीद है। याद दिला दें कि कंपनी ने Realme 6 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में लॉन्च किया है। इसका एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिनकी कीमत क्रमश: 14,999 रुपये और 15,999 रुपये है। फोन म्यांमार में उपलब्ध होगा और फिलहाल इसके भारत समेत अन्य बाजारों में उपलब्ध होने को लेकर कोई जानकारी नहीं है। Realme 6i को लोकल समयानुसार दोपहर 3 बजे (भारत में दोपहर 2 बजे) लॉन्च किया जाएगा। यह केवल ऑनलाइन इवेंट होगा, जो संभवतः रियलमी म्यांमार फेसबुक पेज पर लाइव स्ट्रीम हो सकता है।
 

Realme 6i: Specifications (confirmed)

रियलमी 6आई पहला फोन होगा, जो मीडियाटेक के नए चिपसेट हीलियो जी80 चिपसेट के साथ आएगा। इस प्रोसेसर में कोर्टेक्स-ए75 कोर हैं, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है और छह कोर्टेक्स-ए55 कोर हैं, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हैं। Realme 6i में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल का है। रियलमी 6आई में 18 वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच क्षमता की बड़ी बैटरी होने की भी पुष्टि हो चुकी है।
 

Realme 6i: Specifications (Expected)

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, रियलमी 6आई में Android 10 पर आधारित ColorOS 7.0 दिया जा सकता है। फोन के डिस्प्ले को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। फोन की गीकबेंच लिस्टिंग में Realme 6i 4 जीबी रैम के साथ लिस्टेड देखा गया था। एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार, रियलमी 6आई का आकार 164.4x75.4x9.0 मिलिमीटर होगा और इसका वज़न 195 ग्राम होगा। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ v5.0, 4जी एलटीई कनेक्टिविटी, एनएफसी, एफएम रेडियो और जीपीएस शामिल हो सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Very good battery life
  • 90Hz display
  • Decent daylight performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Weak low-light cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.