Realme 6i को आज फिर खरीदने का मौका, Flipkart पर होगी बिक्री

Realme 6i एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एलसीडी होल-पंच डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 6 अगस्त 2020 08:53 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 6आई की बैटरी 4,300 एमएएच की
  • रियलमी 6आई में हीलियो जी90टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल
  • Realme 6i का सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का
Realme 6i की सेल आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme की वेबसाइट पर आयोजित होगी। बजट सेगमेंट के इस रियलमी स्मार्टफोन को बीते महीने ही लॉन्च किया गया था। यह एक्लिप्स ब्लैक और लूनर व्हाइट रंग में उपलब्ध है। बता दें कि रियलमी 6आई की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। अहम खासियतों की बात करें तो रियलमी 6आई में पिछले हिस्से पर चार कैमरे, सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिज़ाइन और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इसके दो वेरिएंट हैं।
 

Realme 6i price in India

रियलमी 6आई के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 64 जीबी। Realme 6i के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि ग्राहक 6 जीबी रैम वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीद पाएंगे। रियलमी 6आई हैंडसेट एक्लिप्स ब्लैक और लूनर व्हाइट रंग में बिकेगा। फोन की सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme की वेबसाइट पर आयोजित होगी।
 

Realme 6i specifications

डुअल-सिम रियलमी 6आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एलसीडी होल-पंच डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। फोन में 2.05 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो जी90टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Realme 6i चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। Realme के इस फोन में आगे की तरफ एक मात्र 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फ्रंट कैमरा पोर्ट्रेट मोड, टाइम लैप्स, पनोरमिंक व्यू, एआई ब्यूटी, एचडीआर, फेस रिकग्निशन, फिल्टर और बोकेह इफेक्ट कंट्रोल के साथ आता है।
Advertisement

स्मार्टफोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है। यह 20 वॉट फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, एनएफसी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। Realme 6i का डाइमेंशन 162.1x74.8x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Very good battery life
  • 90Hz display
  • Decent daylight performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Weak low-light cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  4. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  10. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.