Realme 6 को भारत में मिला नया वेरिएंट, कीमत 15,999 रुपये

Realme 6 के नए वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। यह नया वेरिएंट Flipkart पर दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, जो है कॉमेट ब्लू और कॉमेट व्हाइट।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 16 जुलाई 2020 18:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6 के नए वेरिएंट के फीचर्स अन्य वेरिएंट के समान हैं
  • रियलमी 6 में मौजूद है सिंगल सेल्फी कैमरा
  • रियलमी 6 के नए वेरिएंट की सेल 17 जुलाई मध्यरात्रि से शुरू हो सकती है

Realme 6 की भारत में शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है

Realme 6 का नया वेरिएंट भारत में पेश कर दिया गया है। याद दिला दें, यह स्मार्टफोन मार्च में तीन वेरिएंट 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी, और 8 जीबी + 128 जीबी में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट पेश कर दिया गया है, जो है 6 जीबी + 64 जीबी। रियलमी 6 का नया 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट Flipkart के माध्यम से भारत में खरीद के लिए उपलब्ध है। हालांकि, इस नए वेरिएंट के बाकि सभी स्पेसिफिकेशन पुराने वेरिएंट्स की तरह ही हैं।
 

Realme 6 (6GB + 64GB) price in India, availability

रियलमी 6 के नए वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। Realme 6 का यह नया वेरिएंट Flipkart पर दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, जो है कॉमेट ब्लू और कॉमेट व्हाइट। 91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर 17 जुलाई की मध्यरात्रि से शुरू होगी। हालांकि, यह खबर लिखते हुए, यह नया मॉडल रियलमी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है।
 
 

Realme 6 (6GB + 64GB) specifications

जैसे कि हमने बताया रियलमी 6 नया वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। इसके अलावा फोन में कोई और बदलाव मौजूद नहीं है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में भी वहीं स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं जो कि मौजूद फोन में है। जैसे रियलमी 6 डुअल-सिम फोन है, जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलता है। फोन में आपको 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले मिलेगा, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है।

स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रियलमी 6 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है।
Advertisement

Realme के इस फोन में आगे की तरफ एक मात्र 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन पोर्ट्रेट मोड, टाइमलैप्स, पैनोरमिक व्यू, एआई ब्यूटी और बोकेह इफेक्ट को सपोर्ट करता है।

Realme 6 में UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। विकल्प दो हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है और यह 30 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 162.1x74.8x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  2. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  3. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  4. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  5. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  6. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  7. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  8. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  9. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  10. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.