Realme 5s के लॉन्च से पहले हमें यह है पता...

Realme 5s India Launch: रियलमी 5एस भारत में कल यानी 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले Realme ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में हमें क्या पता है, आइए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 19 नवंबर 2019 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Realme 5s में होगी 5,000 एमएएच की बैटरी
  • Snapdragon 665 SoC से लैस होगा रियलमी 5एस
  • 6.51 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है रियलमी 5एस में

Realme 5s India Launch: रियलमी 5एस के लॉन्च से पहले हमें यह है पता...

Realme 5s India Launch: रियलमी 5एस भारत में कल यानी 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। Realme 5s के साथ कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X2 Pro को भी लॉन्च करेगी। रियलमी अपने आगामी स्मार्टफोन रियलमी 5एस के कुछ फीचर्स के बारे में बता चुकी है। गौर करने वाली बात यह है कि आगामी Realme फोन में चार रियर कैमरे होंगे, साथ ही फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर भी मिलेगा। इसके अलावा इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि रियलमी 5एस में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
 

Realme 5s Launch Date, Price in India (उम्मीद)

रियलमी 5एस कल यानी 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा, इवेंट का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है और इवेंट दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। इवेंट के दौरान कंपनी अपने फ्लैगशिप फोन Realme X2 Pro को भी लॉन्च करेगी। Realme 5s की भारत में कीमत को लेकर तो फिलहाल कोई भी लीक सामने नहीं आया है।
Advertisement
 

Realme 5s specifications

जैसा कि नाम से संकेत मिल रहा है कि रियलमी 5 की तुलना में रियलमी 5एस थोड़ा अपग्रेडेड होगा। इस माह के शुरुआत में Realme ने इस बात का खुलासा किया था कि रियलमी 5एस स्मार्टफोन में 6.51 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप-नॉच है जिसमें सेल्फी कैमरा सेंसर को जगह दी गई है।

जैसा कि हमने एक ऑफिशियल टीज़र में देखा है Realme 5s के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरा मिलेगा। रियलमी 5एस में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा लेकिन यह पिक्सल बाइनिंग तकनीक पर निर्भर करेगा और ब्राइट तस्वीरें कैप्चर करने के लिए 12 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन पर निर्भर करेगा।
Advertisement

बाकी कैमरा सेंसर रियलमी 5 के समान हो सकते हैं, इसका मतलब Realme 5s में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अभी तक Realme ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन का सिंगल रेड कलर वेरिएंट ही सामने आया है लेकिन उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट के दौरान अन्य कलर वेरिएंट को भी उतारा जाए।

इसके अलावा रियलमी पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि Realme 5s में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगी या नहीं। इसके अलावा यह भी पता है कि रियलमी 5एस में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन के आधिकारिक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) से इस बात का चला है कि फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Cameras perform well in daylight
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • No fast charging
  • Cameras struggle in low light
  • A little heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  2. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  3. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  4. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  5. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  7. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  8. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  9. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  10. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.