Realme 5s भारत में लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से है लैस

Realme 5s Launched in India: Oppo के सब-ब्रांड रियलमी ने रियलमी 5एस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें Realme ब्रांड के लेटेस्ट स्मार्टफोन की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और फीचर्स।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 20 नवंबर 2019 15:52 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 665 SoC से लैस है Realme 5s
  • रियलमी फोन में है 5,000 एमएएच बैटरी
  • रियलमी 5एस के पिछले हिस्से में हैं चार रियर कैमरे

Realme 5s Price in India: रियलमी 5एस की भारत में कीमत 9,999 रुपये से शुरू

Realme 5s Launched in India: Oppo के सब-ब्रांड रियलमी ने रियलमी 5एस स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Realme 5 के अपग्रेड वर्जन Realme 5s के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। Realme ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और रियलमी 5एस में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। अहम खासियतों की बात करें तो रियलमी ब्रांड का यह लेटेस्ट फोन स्पलैश रेसिस्टेंट बिल्ड के साथ उतारा गया है। इसके अलावा Realme 5s में आपको एआई फ्रीज़ और स्क्रीन बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन मोड जैसे फीचर्स के साथ आ रहा है।
 

Realme 5s Price in India, लॉन्च ऑफर्स

भारत में रियलमी 5एस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। Realme 5s के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 10,999 रुपये है। Realme ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, क्रिस्टल ब्लू, क्रिस्टल पर्पल और क्रिस्टल रेड।
Advertisement

Realme 5s Sale की बात करें तो रियलमी 5एस की पहली सेल 29 नवंबर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि रियलमी 5एस की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट Realme.com पर होगी, जल्द यह रियलमी स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

रियलमी 5एस के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और Reliance Jio की तरफ से 7,000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे।
Advertisement
 

Realme 5s specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला रियलमी 5एस स्मार्टफोन Android Pie पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इस Realme स्मार्टफोन में 6.51 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत है, साथ ही स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ का इस्तेमाल किया गया है।

Realme 5s में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.0 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी तक स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनॉस शामिल है।
Advertisement

Realme 5s में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, इसे लेकर दावा किया गया है कि यह 718 घंटे का स्टैंडबाय और 12 घंटे का वीडियो वॉच टाइम प्रदान करेगी। Realme ब्रांड के इस फोन की लंबाई-चौड़ाई 164.4x75.6x9.3 मिलीमीटर और वज़न 198 ग्राम है। फीचर्स की बात करें तो रियलमी 5एस में लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए सुपर नाइटस्केप 2.0 फीचर मिलेगा। इसके अलावा यह रियलमी फोन 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 4K वीडियो पर शूट कर सकता है।
 

Realme 5s Camera

रियलमी 5एस के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/1.8 है। साथ में 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.25, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर, इसका अपर्चर एफ/2.4 और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर भी एफ/2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Cameras perform well in daylight
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • No fast charging
  • Cameras struggle in low light
  • A little heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.