Realme 3i होगा रियलमी एक्स के साथ भारत में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

माधव शेठ ने तो यह साफ नहीं किया कि 15 जुलाई को रियलमी एक्स के साथ किस हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा? लेकिन फ्लिपकार्ट पर अलग माइक्रोसाइट के लाइव किए जाने से साफ है कि यह नया मॉडल Realme 3i है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 जुलाई 2019 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Realme 3i को फ्लिपकार्ट ने "स्मार्टफोन का चैंपियन" का तमगा दिया
  • रियलमी 3आई हैंडसेट फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा
  • 15 जुलाई को रियलमी ब्रांड का लॉन्च इवेंट है

रियलमी 3 का सस्ता वेरिएंट होगा Realme 3i

Realme 3i को भारत में रियलमी एक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने सोमवार को एक ट्वीट के ज़रिए इस फोन को भारत में लॉन्च करने की ओर इशारा दिया। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को पुष्टि कर दी कि यह फोन रियलमी 3आई है। माना जा रहा है कि रियलमी 3आई हैंडसेट पहले लॉन्च किए जा चुके रियलमी 3 का सस्ता वेरिएंट होगा। इसके अलावा यह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

रियलमी इंडिया के प्रमुख माधव शेठ के ट्वीट से रियलमी 3आई के लॉन्च की ओर इशारा मिलता है। उन्होंने ट्वीट किया, "अगले सोमवार को मुलाकात होगी, हमारे अगले #डेयरटूलीप प्रोडक्ट के साथ। वैसे, क्या आपको पता है कि हमने कितने प्रोडक्ट लॉन्च करने वाले हैं?"
Advertisement

माधव शेठ ने तो यह साफ नहीं किया कि 15 जुलाई को रियलमी एक्स के साथ किस हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा? लेकिन फ्लिपकार्ट पर अलग माइक्रोसाइट के लाइव किए जाने से साफ है कि यह नया मॉडल Realme 3i है। ई-कॉमर्स कंपनी ने इसे "स्मार्टफोन का चैंपियन" का तमगा दिया है। यह स्टाइलिश डिज़ाइन, बड़ी बैटरी और खूबसूरत डिस्प्ले के साथ आएगा। वहीं, फ्लिपकार्ट पर रियलमी एक्स के लिए अलग टीज़र पहले से लाइव है।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए दावा किया कि रियलमी 3आई हैंडसेट फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा। उन्होंने आगे बताया कि यह रियलमी 3 से सस्ता होगा।
Advertisement

बता दें कि रियलमी 3 को भारतीय मार्केट में इस मार्च महीने में 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया था। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।
Advertisement

रियलमी 3आई की आधिकारिक कीमत और स्पेसिफिकेशन के लिए हमें 15 जुलाई तक का इंतज़ार करना होगा। इस दौरान कंपनी द्वारा और टीज़र्स ज़ारी करने की उम्मीद की जा सकती है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 3i, Realme 3, Realme X, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  2. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
  3. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  4. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  5. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  6. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  7. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  8. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  9. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  10. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.