Realme GT 7 Pro के लॉन्च के साथ कंपनी पेश करेगी 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी!

अपकमिंग Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन में 6,000mAh क्षमता की बैटरी मिल सकती है और यह 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।

Realme GT 7 Pro के लॉन्च के साथ कंपनी पेश करेगी 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी!

Photo Credit: Realme

इससे पहले Realme ने पिछले साल दिसंबर में चीन में Realme GT 5 Pro (ऊपर तस्वीर में) लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • अपकमिंग GT 7 Pro के लॉन्च इवेंट में 300W चार्जिंग टेक से पर्दा उठेगा
  • चीन के साथ-साथ भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च हो सकता है फोन
  • Realme GT 7 Pro में 6,000mAh क्षमता की बैटरी और 100W चार्जिंग मिल सकती है
विज्ञापन
Realme GT 7 Pro इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन को चाइनीज मार्केट के साथ-साथ भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है। अपकमिंग Realme स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है, लेकिन पिछले कुछ लीक्स में हमें इसके बारे में बहुत कुछ जानने को मिल चुका है। पिछले महीने इसके डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी की जानकारियों को लीक किया था। अब, एक लेटेस्ट लीक में बताया गया है कि इस अपकमिंग Realme स्मार्टफोन के लॉन्च के समय कंपनी अपनी नई फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी पेश कर सकती है।

चाइनीज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) का कहना है कि Realme अपकमिंग GT 7 Pro के लॉन्च इवेंट में अपनी 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से पर्दा उठा सकती है। इसके अलावा, टिप्सटर ने स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी। बताया जा रहा है कि Realme GT 7 Pro को वाटर और डस्ट से बचाव के लिए IP69 रेट किया गया है। इसके अलावा, इसमें डिस्प्ले के नीचे सिंगल-पॉइन्ट अस्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

बता दें कि टिपस्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि GT 7 Pro कंपनी की अपकमिंग 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस नहीं होगा। जून में, Realme के ग्लोबल हेड ऑफ मार्केटिंग, फ्रांसिस वोंग ने कहा था कि कंपनी वर्तमान में अपनी 300W रैपिड चार्जिंग तकनीक को टेस्ट कर रही है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी। ऐसा कहा जाता है कि Realme की 300W चार्जिंग तकनीक तीन मिनट से भी कम समय में 0 से 50 प्रतिशत तक और पांच मिनट से कम समय में फुल चार्ज हो सकती है। 

समान टिप्सटर ने अपने एक अन्य वीबो पोस्ट के जरिए दावा किया था कि अपकमिंग Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन में 6,000mAh क्षमता की बैटरी मिलेगी और यह 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगा। माना जा रहा है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल होगा। अपकमिंग फोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन के अघोषित Qualcomm Snapdragon8 Gen 4 SoC पर चलने की उम्मीद है, जो इस साल अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »