Realme 3 का नया वेरिएंट हुआ भारत में लॉन्च, जानें दाम

Oppo के सब-ब्रांड रियलमी (Realme) ने घोषणा की है कि रियलमी 3 (Realme 3) का नया 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उतारा जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 मई 2019 10:48 IST
ख़ास बातें
  • Realme 3 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है रियलमी 3 में
  • Realme 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू

Realme 3 का नया वेरिएंट हुआ भारत में लॉन्च, जानें दाम

Oppo के सब-ब्रांड रियलमी (Realme) ने अपने रियलमी 3 (Realme 3) स्मार्टफोन के नए 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन Realme 3 के नए 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा कंपनी की आधिकारिक साइट पर बने फर्स्ट एनिवर्सरी पेज़ से हो गया है। बताया गया है कि यह नया वेरिएंट 1 मई की मध्यरात्रि यानी 2 मई से बेचा जाएगा। याद करा दें कि रियलमी 3 के भारत में अभी दो वेरिएंट बिकते हैं, एक 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और दूसरा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। भारतीय मार्केट में रियलमी 3 (Realme 3) की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। शाओमी रेडमी नोट 7 (Xiaomi Redmi Note 7) को टक्कर देने के लिए अब Realme 3 ओपन सेल में उपलब्ध है।

रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर टीज़र से इस बात का पता चला है कि Realme 3 (रिव्यू) का 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1 मई की मध्यरात्रि यानी 2 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 1st एनीवर्सरी पेज़ से Realme 3 के नए मॉडल की कीमत का पता चला है।
 

Realme 3 की भारत में कीमत

भारत में रियलमी 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। Realme 3 के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।
 

Realme 3 के नए मॉडल की कीमत का पता चला

फोन डायमंड ब्लैक, रेडिएंट ब्लू और ब्लैक रंग में बेचा जाता है। Realme 3 पहले फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाता था लेकिन पिछले सप्ताह रियलमी 3 को ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया गया था।
 

Realme 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।
Advertisement

Realme 3 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। फोन पीडीएएफ, नाइटस्केप मोड, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बूस्ट, पोर्ट्रेट मोड और सीन रिकग्निशन जैसे कैमरा फीचर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक से लैस है।

रियलमी 3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट की बैटरी 4,230 एमएएच की है। यह ऑप्टिमाज़ेशन मोड के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.2, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई, ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Realme 3 का डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम है।
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Powerful processor
  • Quick face recognition
  • ColorOS 6.0 looks slick
  • Bad
  • Front and rear get smudged easily
  • Average cameras
  • Videos aren’t stabilised
  • HD resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.