Flipkart Sale: Realme 2 Pro, Redmi Note 6 Pro, Asus ZenFone Max Pro M2 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Flipkart Mobiles Bonanza का आगाज़ हो चुका है। सेल में स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और शानदार डील्स दी जा रही हैं।

Flipkart Sale: Realme 2 Pro, Redmi Note 6 Pro, Asus ZenFone Max Pro M2 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Flipkart Sale: Realme 2 Pro, Redmi Note 6 Pro, Asus ZenFone Max Pro M2 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

ख़ास बातें
  • एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर मिलेगा 10 प्रतिशत का डिस्काउंट
  • 23 फरवरी तक चलेगी Flipkart Mobiles Bonanza Sale 2019
  • Realme 2 Pro को सस्ते में खरीदने का मौका
विज्ञापन
Flipkart Mobiles Bonanza का आगाज़ हो चुका है। फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनान्जा सेल में स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और शानदार डील्स दी जा रही हैं। Flipkart Mobiles Bonanza सेल 23 फरवरी तक चलेगी। सेल के दौरान एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। Realme 2 Pro, Redmi Note 6 Pro, Honor 9N, Samsung Galaxy S8, Nokia 6.1 Plus  समेत कई अन्य स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है।
 

Flipkart Sale: Realme, Redmi और Asus मोबाइल पर शानदार डील्स

Realme 2 Pro

रियलमी 2 प्रो का 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 1,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद यह मॉडल 11,990 रुपये में मिल रहा है। कुछ समय पहले 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती के बाद यह मॉडल 12,990 रुपये में बेचा जा रहा था। इसका 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,990 रुपये (एमआरपी 16,990 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Realme 2 Pro में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6.3 इंच का डिस्प्ले है। पुराना फोन वापस करने पर अतिरिक्त 13,750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

Redmi Note 6 Pro​

Redmi Note 6 Pro का 4 जीबी रैम वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट के बाद 12,999 रुपये (एमआरपी 15,999 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध है। रेडमी नोट 6 प्रो का 6 जीबी/64 जीबी वेरिएंट 14,999 रुपये (एमआरपी 17,999 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध है। हैंडसेट के साथ बिना ब्याज वाली ईएमआई के साथ मिल रहा है। Redmi Note 6 Pro में 6.26 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और दो रियर कैमरे हैं।
 

iPhone XR

आईफोन एक्सआर का 64 जीबी वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 67,999 रुपये (एमआरपी 76,900 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन वापस करने पर 13,750 रुपये का अतिरक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। iPhone XR में 6.1 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले और ऐप्पल ए12 बायोनिक चिप का इस्तेमाल हुआ है।
 

Honor 9N

हॉनर 9एन का 3 जीबी/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट छूट के बाद 8,499 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये) में उपलब्ध है। इसका 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,499 रुपये (एमआरपी 15,999 रुपये) में मिल रहा है। स्मार्टफोन में हुवावे किरिन 659 चिपसेट और डुअल रियर कैमरा सेटअप का इस्तेमाल हुआ है। .
 

Nokia 5.1 Plus

नोकिया 5.1 प्लस डिस्काउंट के बाद 8,999 रुपये (एमआरपी 13,199 रुपये) में मिल रहा है। स्मार्टफोन में 5.8 इंच का एचडी+ डिसप्ले और दो रियर कैमरे हैं। पुराना फोन वापस करने पर 8,950 रुपये का अधिकतम इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
 

Samsung Galaxy S8

सैमसंग गैलेक्सी एस8 की एमआरपी वैसे तो 49,990 रुपये है लेकिन अभी सेल में यह हैंडसेट आपको 30,990 रुपये में मिल जाएगा। Galaxy S8 में 5.8 इंच का क्वाड एचडी + डिस्प्ले, सैमसंग एक्सीनॉस 8895 चिपसेट है। फोटोग्राफी के लिए 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 

Nokia 6.1 Plus

Flipkart Mobiles Bonanza सेल में नोकिया 6.1 प्लस को 13,999 रुपये (एमआरपी 17,600 रुपये) में खरीदा जा सकता है। Nokia 6.1 Plus में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 5.8 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और दो रियर कैमरे हैं। Nokia 6.1 Plus में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 

ZenFone Lite L1

असूस ब्रांड का ZenFone Lite L1 6,999 रुपये के बजाय अभी 4,999 रुपये में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर अधिकतम 4,950 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। ZenFone Lite L1 में 5.45 इंच का एचडी+ डिसस्प्ले  और स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्लिपकार्ट ने सभी डील्स को सेल पेज पर लिस्ट किया है। सेल पेज पर Samsung Galaxy S10 Unpacked इवेंट के लिए नोटिफाई बटन भी दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »