Realme 16x 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अगस्त 2026 12:40 IST
ख़ास बातें
  • Realme 16x 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 16x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।
  • Realme 16x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Realme 16x 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है। 16x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यहां हम आपको Realme 16x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme 16x 5G Price

Realme 16x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन पर ₹1,000 बैंक डिस्काउंट और ₹2000 एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए रियलमी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 13 अगस्त से उपलब्ध होगा।

Advertisement

Realme 16x 5G Features & Specifications

Realme 16x 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 1200 निट्स तक HBM ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर और Arm Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB/6GB LPDDR4X RAM और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी UI 7.0 के साथ आता है। यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 16x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.47 मिमी, चौड़ाई 78.2 मिमी, मोटाई 8.88 मिमी और वजन 217 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कनेक्टिविटी 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट दिया गया है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.