Realme 16T 5G हो रहा 22 मई को लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस

Realme ने आज अपने आगामी स्मार्टफोन Realme 16T 5G की लॉन्च तारीख की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2026 12:29 IST
ख़ास बातें
  • Realme 16T 5G में 8000mAh बैटरी दी गई है।
  • Realme 16T 5G में 6.8 इंच की फ्लैट डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 16T 5G ग्लीमिंग विंग्स ग्रेडिएंट टेक्सचर डिजाइन है।

Realme 16T 5G में 6.8 इंच की फ्लैट डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Realme

Realme ने आज अपने आगामी स्मार्टफोन Realme 16T 5G की लॉन्च तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी अपना 8000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन इस महीने की 22 तारीख को लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में बैटरी कैपेसिटी, फुल डे परफॉर्मेंस के साथ ग्राहकों को भरोसा प्रदान करेगा। 16T 5G में 6.8 इंच की फ्लैट डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन ऑरोरा ग्रीन, स्टारलाइट रेड और स्टारलाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। यहां हम आपको Realme 16T 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme 16T 5G कब होगा लॉन्च

Realme 16T 5G भारतीय बाजार में 22 मई, 2026 को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च होने के बाद यह फोन बिक्री के लिए रियलमी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। कीमत और फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी लॉन्च के दिन पता चलेगी।

Realme 16T 5G में मिलेगी 8000mAh की बैटरी

Realme 16T 5G में मोबाइल गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया ब्राउजिंग और लंबी दूरी की यात्रा के लिए उपयोग किए जाने वाली 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। अगर आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं जो यह फोन आपके काम आ सकता है। 8000mAh बैटरी के साथ 16T 5G हैवी उपयोग के दौरान भी तीन दिन का बैटरी बैकअप प्रदान कर सकता है। इससे चार्जिंग की चिंता नहीं रहती है और यूजर्स ज्यादा समय तक कनेक्टेड रह पाते हैं। 16T में 7 साल की बैटरी हेल्थ टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिसे इंटेलिजेंट बैटरी मैनेजमेंट एल्गोरिदम के जरिए ड्यूराबिलिटी बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। डिवाइस में ऑल-सीनरी बाईपास चार्जिंग, 45W फास्ट चार्जिंग, एडवांस्ड टेम्परेचर प्रोटेक्शन और ओवरचार्ज प्रोटेक्शन फीचर्स भी हैं।

गेमिंग में खास

एंटरटेनमेंट और गेमिंग लवर्स के लिए 16T 5G लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह फोन लंबे समय तक शॉर्ट वीडियो देखने और 11 घंटे तक लगातार BGMI गेमप्ले का सपोर्ट करता है, साथ ही 60 FPS की स्टेबल परफॉर्मेंस बनाए रखता है। Realme DOU V3.0 के हेवी-यूसेज टेस्टिंग के आधार पर 16T 5G तीन दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।

Advertisement

16T 5G में 6.8 इंच की फ्लैट डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन ऑरोरा ग्रीन, स्टारलाइट रेड और स्टारलाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। 16T 5G में नया आकर्षक ग्लीमिंग विंग्स ग्रेडिएंट टेक्सचर डिजाइन है, जो प्रीमियम क्राफ्टमेनशिप को स्लिम और कंफर्टेबल फील के साथ जोड़ता है। रियर पैनल पर एडवांस प्रोसेस के साथ तीन अलग-अलग लेयर में मल्टी कलर पार्टिकल्स लगाए गए हैं। इस डिवाइस में मेटैलिक फिनिश वाला मिड-फ्रेम और एल्युमिनियम अलॉय कैमरा मॉड्यूल भी शामिल है। इस फोन की मोटाई 8.88 मिमी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.