Realme 16 Pro, Pro Plus फोन में होगी 12GB रैम, 7000mAh बैटरी, डिजाइन हुआ लीक!

Realme 16 Pro+ में शुरुआती वेरिएंट 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 नवंबर 2025 17:30 IST
ख़ास बातें
  • भारत में यह फोन तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है।
  • शुरुआती वेरिएंट 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है।
  • फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड Realme UI 7 पर रन करेगा।

कंपनी की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Realme 16 में अबकी बार पुराना मॉडल फिर से लौट सकता है।

Realme 16 सीरीज को लेकर लीक्स आने शुरू हो गए हैं। कंपनी की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में अबकी बार चहेता मॉडल फिर से लौट सकता है। सीरीज में ब्रांड अबकी बार Realme 16 Pro+ को वापस ला सकती है जो Realme 15 सीरीज से नदारद था। लेटेस्ट लीक में फोन का मॉडल नम्बर भी सामने आ गया है। वहीं, साथ ही टिप्स्टर ने इसके रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स के बारे में भी अहम जानकारी दी है। आइए जानते हैं डिटेल में। 

Realme 16 Pro+ फोन के लॉन्च से पहले एक अहम अपडेट सामने आया है। X पर जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इसके डिटेल्स शेयर किए हैं। टिप्स्टर के अनुसार Realme 16 Pro+ फोन का मॉडल नम्बर RMX5131 है। भारत में यह फोन तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। इन तीन शेड्स में मास्टर ग्रे, मास्टर गोल्ड, कैमिला पिंक को शामिल किया जाएगा। फोन के रैम स्टोरेज वेरिएंट्स भी यहां पर टिप्स्टर ने लिस्ट किए हैं। 

Realme 16 Pro+ में शुरुआती वेरिएंट 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, और 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज मॉडल भी लॉन्च किए जा सकते हैं। फोन का डिजाइन Realme 16 Pro जैसा हो सकता है जो हाल ही में लीक हुआ है। 16 Pro को हाल ही में चीन में एक बड़ा सर्टिफिकेशन मिला है। फोन को TENAA पर देखा गया है। इसमें फ्लैट फ्रंट पैनल दिया गया है। रियर साइड में आयताकार कैमरा मॉड्यूल नजर आता है जिसके किनारे गोल हैं। फोन में तीन कैमरा मौजूद हैं और साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। हालांकि लिस्टिंग केवल 2 कैमरा ही कंफर्म करती है। 

फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले बताया गया है। जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन आने वाला है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन का वजन 192 ग्राम होगा। फोन के रियर में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस दिया जा सकता है। फ्रंट साइड में डिवाइस के अंदर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड Realme UI 7 पर रन करेगा। इसमें 7000mAh की बैटरी आ सकती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। शुरुआती वेरिएंट 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। जबकि टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  3. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  2. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  7. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  8. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.