Realme ने 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Realme 14x 5G किया लॉन्च, जानें कीमत

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया फोन Realme 14x 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2024 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Realme 14x 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 14x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme 14x 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme 14x 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया फोन Realme 14x 5G लॉन्च कर दिया है। Realme 12x के अपग्रेड के तौर पर आए इस फोन में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। Realme के इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Realme 14x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme 14x 5G Price in India


Realme 14x 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत सभी बैंकों के कार्ड से 1000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। कलर ऑप्शन के मामले में फोन क्रिस्टल ब्लैक, गोल्ड ग्लो और ज्वेल रेड में उपलब्ध है।


Realme 14x 5G Specifications, features


Realme 14x 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1604 X 720 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में पावर देने के लिए ARM Mali G57 MC2 GPU के साथ मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन दो स्टोरेज मॉडल 6GB + 128GB और 8GB + 128GB में उपलब्ध है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं इसमें 10GB तक वर्चुअल रैम सपोर्ट भी है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है। कंपनी दो ओएस अपडेट का वादा कर रही है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 14x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 165.7 मिमी, चौड़ाई 76.2 मिमी, मोटाई 7.94 मिमी और वजन 197 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। यह फोन बिना फिजिकल टच फोन कंट्रोल के लिए एयर जेस्चर का सपोर्ट करता है। सेफ्टी के लिए पानी और धूल से बचाव करने वाली IP69 रेटिंग, ड्यूराबिलिटी के लिए आर्मरशेल प्रोटेक्शन और फोन रेनवाटर स्मार्ट टच शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.