Realme 14 Pro 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, 8GB रैम; जानें कब होगा लॉन्च?

Geekbench पर इस कॉन्फिगरेशन के साथ मॉडल ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1006 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2962 स्कोर हासिल किया है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जनवरी 2025 19:56 IST
ख़ास बातें
  • Realme 14 Pro 5G को Geekbench पर मॉडल नंबर RMX5056 के साथ लिस्ट किया गया
  • फोन को 7.30GB (8GB) रैम और Android 15 के साथ टेस्ट किया गया है
  • इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 1006 और मल्टी-कोर में 2962 स्कोर हासिल किया

Photo Credit: Realme

Realme 14 Pro 5G  सीरीज को भारत में इस महीने पेश किया जाना है। जैसे-जैसे लॉन्च का समय नजदीक आ रहा है, अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन्स की डिटेल्स ऑनलाइन लीक होनी तेज हो गई है। एक ओर कंपनी लगातार Realme 14 Pro को टीज कर रही है, दूसरी ओर स्मार्टफोन को लेकर एक के बाद एक नए लीक्स देखने को मिल रहे हैं। स्मार्टफोन को अब Geekbench पर लिस्ट किया गया है, जो इसका परफॉर्मेंस स्कोर और कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देता है। Realme ने पिछले महीने अपकमिंग फोन के कोल्ड-सेंसिटिव कलर-चेंजिंग रियर पैनल को दिखाया था। इसके 1.5K डिस्प्ले और पतले बेजल्स वाले डिजाइन के साथ आने की पुष्टि की जा चुकी है। सीरीज में Realme 14 Pro 5G के साथ 14 Pro+ 5G मॉडल शामिल होने की उम्मीद है।

Realme 14 Pro 5G को Geekbench पर मॉडल नंबर RMX5056 के साथ लिस्ट किया गया है। फोन को 7.30GB (8GB) रैम और Android 15 के साथ टेस्ट किया गया है। लिस्टिंग बताती है कि इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट होगा, जिसमें चार कोर 2.00GHz और चार कोर 2.50GHz पर क्लॉक्ड होंगे। 
Advertisement

आर्किटेक्चर से अनुमान लगाया जा सकता है कि यह MediaTek Dimensity 7300 SoC हो सकता है, जिसे ARM Mali-G615 MC2 GPU के साथ जोड़ा जाएगा। Geekbench पर इस कॉन्फिगरेशन के साथ मॉडल ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1006 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2962 स्कोर हासिल किया है। 

Realme इससे पहले पुष्टि कर चुकी है कि Realme 14 Pro 5G सीरीज Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ आएगी। यहां कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि कौनसा मॉडल Qualcomm चिपसेट के साथ आने वाला है। गीकबेंच लिस्टिंग इशारा देती है कि Realme 14 Pro+ 5G Qualcomm और 14 Pro 5G MediaTek SoC से लैस होगा।
Advertisement

कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि अपकमिंग सीरीज में 6,000mAh बैटरी मिलेगी। फोन 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगी। इसमें पानी और धूल से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग शामिल है। फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस शामिल होगा।  ऐसा माना जा रहा है कि सीरीज 80W फास्ट चार्जिंग से लैस होगी और इसमें कई AI बेस्ड फीचर्स भी मिल सकते हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.