8000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme 13 Pro, जानें क्या है पूरी डील

अगर आप 20 हजार रुपये में नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Realme 13 Pro बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2025 12:23 IST
ख़ास बातें
  • Realme 13 Pro में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • Realme 13 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme 13 Pro में 5200mAh की बैटरी दी गई है।

Realme 13 Pro में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Realme

अगर आप 20 हजार रुपये में नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Realme 13 Pro बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 13 Pro पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर शामिल है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए Realme 13 Pro पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme 13 Pro Price & Offers


Realme 13 Pro का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि यह फोन बीते साल जुलाई में 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1250 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 18,749 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 17,400 रुपये छूट मिल सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Advertisement
Realme 13 Pro Specifications 


Realme 13 Pro में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2412x1080 पिक्‍सल और 120hz रिफ्रेश रेट और 240z सैपलिंग रेट है। 13 Pro में क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 7एस जेन2 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड realme UI 5.0 ओएस पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट शामिल है। इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो 13 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया या है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.34 मिमी, चौड़ाई 75.91 मिमी, मोटाई 8.41 मिमी और वजन 183.00 ग्राम है। फोन मोनेट गोल्ड, मोनेट पर्पल और एमराल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए आईपी65 रेटिंग है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.