Realme लॉन्‍च करेगी 2 नए स्‍मार्टफोन! Realme 13 Pro+ और GT 6 में मिलेंगी ये खूबियां

Realme 13 Pro+ को मिड रेंज में लाया जा सकता है और 50 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा उसमें मिलने की उम्‍मीद है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 मई 2024 12:02 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी लॉन्‍च कर सकती है 2 नए स्‍मार्टफोन
  • Realme 13 Pro+ और GT 6 को लाने की तैयारी
  • चीन में पेश किए जा सकते हैं नए फोन

GT 6 को फ्लैगशिप लाइन में उतारा जाएगा। वह फ्लैट और कर्व्‍ड दोनों स्‍क्रीन्‍स के साथ आ सकता है।

Realme अपने होम मार्केट और ग्‍लोबल मार्केट्स में एक के बाद एक डिवाइसेज लॉन्‍च कर रही है। कंपनी ने हाल ही में Realme GT Neo 6 SE और GT Neo 6 स्‍मार्टफोन्‍स को चीन में लॉन्‍च किया है। दोनों फोन क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन चिपसेट से पैक हैं और तमाम ट्रेंडी फीचर्स ऑफर करते हैं। अब खबर है कि कंपनी उसकी नंबर सीरीज में दो डिवाइसेज पेश कर सकती है। जाने-माने चीनी टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने इन डिवाइसेज के बारे में जानकारी शेयर की है। 

DCS का कहना है कि रियलमी के अपकमिंग स्‍मार्टफोन्‍स उसकी नंबर सीरीज का हिस्‍सा हो सकते हैं। ये Realme 13 Pro+ और Realme GT 6 हो सकते हैं। 13 Pro+ को मिड रेंज में लाया जा सकता है और 50 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा उसमें मिलने की उम्‍मीद है। वहीं, GT 6 को फ्लैगशिप लाइन में उतारा जाएगा। वह फ्लैट और कर्व्‍ड दोनों स्‍क्रीन्‍स के साथ आ सकता है। फोन में 100 वॉट चार्जिंग क्षमता वाली बैटरी दी जा सकती है। 

रियलमी ने इस साल की शुरुआत में Realme 12 Pro+ को लॉन्‍च किया था, जिसमें पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा मिलता है। मिड रेंज में वह पहली डिवाइस थी, जिसमें पेरिस्‍कोप कैमरा की खूबी थी। अब अनुमान है कि रियलमी की नई नंबर सीरीज, Realme 13 Pro को इस साल जून में चीन में उतारा जा सकता है। 

दूसरी ओर, Realme GT 6 को जुलाई में लाया जा सकता है। फोन में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलने की उम्‍मीद है। ऐसा होता है तो फोन का मुकाबला वनप्‍लस और आईकू की डिवाइसेज से होगा। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा है कि Realme GT 6 Pro पहला फोन होगा, जिसे क्‍वॉलकॉम के लेटेस्‍ट स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4 से पैक किया जाएगा। हालांकि इसकी उम्‍मीद कम है, क्‍योंकि क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट फ्लैगशिप प्रोसेसर अक्‍टूबर में लॉन्‍च किया जाएगा। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.