Realme 12+ होगा 5000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस लीक

Realme 12+ में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन Dimensity 7050 SoC से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 फरवरी 2024 14:51 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने अभी नए Realme 12+ की लॉन्च तारीख का खुलासा किया है।
  • Realme 12+ में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • Realme 12+ में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

Realme 12+ में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने अभी नए Realme 12+ की लॉन्च तारीख का खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन अगले महीने की शुरुआत में पेश किया जाएगा, लेकिन ऑनलाइन लिस्टिंग के जरिए इसके स्पेसिफिकेशन और डिजाइन का भी पता चल गया है। यहां हम आपको रियलमी 12 प्लस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme 12+ लॉन्च तारीख और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
एक आधिकारिक घोषणा में ब्रांड ने पुष्टि की है कि Realme 12+ को भारत में 6 मार्च 2024 को पेश किया जाएगा। लॉन्च इवेंट 12 बजे आयोजित होगा और कंपनी की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। खासतौर पर घोषणा की तारीख भी हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुरूप है। चीन में लॉन्च के बाद भारतीय रिलीज भी 27 फरवरी को शुरू होगी।

लॉन्च होने में दो हफ्ते का समय है और पूरे स्पेसिफिकेशन एक ऑनलाइन लिस्टिंग के जरिए पता चल गए हैं। आपको बता दें कि Realme 12+ 29 फरवरी को मलेशियाई बाजार में आएगा और स्मार्टफोन को हाल ही में DirectD वेबसाइट पर नजर आया था। इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने फोन को प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया है, जिसमें पूरे स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है।


Advertisement
Realme 12+ के स्पेसिफिकेशंस


Realme 12+ में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन Dimensity 7050 SoC से लैस है। इस फोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ा बैटरी है जो कि 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 कस्टम स्किन पर भी काम करता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Primary rear camera takes good photos
  • Good performance
  • Great display
  • Standout design
  • Bad
  • Poor ultrawide and portrait cameras
  • Battery is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 12

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.