64MP कैमरा, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ Realme 12 Pro सीरीज देगी दस्तक, जानें सबकुछ

Realme Pro+ में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो यूनिट के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जनवरी 2024 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Realme 12 Pro+ में 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन कैमरा होगा।
  • Realme 12 Pro में 32 मेगापिक्सल सोनी IMX709 टेलीफोटो मिल सकता है।

Realme 11 Pro+ 5G में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Realme

Realme कल सुबह 7:30 बजे भारत में एक घोषणा करने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद है कि ब्रांड देश में Realme 12 Pro सीरीज स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख का खुलासा कर सकता है। Realme की आगामी लाइनअप में Realme 12 Pro और Realme 12 Pro+ पहले ही बीआईएस सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुके हैं। अब एक नई लीक में टिपस्टर इशान अग्रवाल द्वारा शेयर की गई Realme 12 Pro सीरीज के बारे में जानकारी सामने आई है। आइए Realme 12 Pro सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme 12 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
रिपोर्ट के अनुसार, Realme 12 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। यही चिपसेट Redmi Note 13 Pro में दिया गया है जो 4 जनवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है। Realme 12 सीरीज में कथित तौर पर एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा जिसमें तीन सेंसर होंगे। Pro+ में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो यूनिट के साथ आएगा। दूसरी ओर Pro में 32 मेगापिक्सल सोनी IMX709 टेलीफोटो मिल सकता है। यह मॉडल Snapdragon 7 Gen 3 SoC से लैस होगा।

ऐसी संभावना है कि Realme 12 Pro सीरीज इस महीने के आखिर या फरवरी में भारत में लॉन्च होगी। यह बीते साल की Realme 11 Pro सीरीज के सक्सेसर के तौर पर आएगा। Realme 12 Pro सीरीज अभी चीन में लॉन्च नहीं हुई है। बीते नवंबर में ब्रांड ने कंफर्म किया था कि उसके आगामी नंबर सीरीज में एक पेरिस्कोप जूम लेंस होगा। रियलमी इंडिया ने भी हाल ही में पेरिस्कोप कैमरा और फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तर्ज पर कुछ टीज किया था। Realme GT 5 Pro को बीते महीने चीन में फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि Realme कल ऑफिशियल तौर पर फोन से संबंधित डिटेल्स का खुलासा करेगा।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.