Realme 12, 12+ भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में खुलासा

Realme 12 Pro 5G सीरीज कल लॉन्च होने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 जनवरी 2024 12:44 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 को मॉडल नम्बर RMX3868 के साथ देखा गया है।
  • Realme 12 Plus को इससे पहले FCC सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है।
  • फोन में 5000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी।

Realme 12 Pro 5G सीरीज कल लॉन्च होने जा रही है।

Realme के फ्लैगशिप फोन Realme 12 और Realme 12 Plus जल्द लॉन्च हो सकते हैं। फोन भारतीय सर्टिफिकेशन में नजर आए हैं। इन्हें BIS की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जिससे पता चलता है कि ये स्मार्टफोन भारत में जल्द दस्तक दे सकते हैं। सीरीज कल लॉन्च होने वाली है जिससे पहले ये दोनों फोन यहां नजर आए हैं। आइए जानते हैं इनके डिटेल्स। 

Realme 12 और Realme 12 Plus को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड वेबसाइट पर देखा जाना ये साबित करता है कि डिवाइसेज भारत में जल्द पेश किए जाने वाले हैं। Realme 12 को मॉडल नम्बर RMX3868 के साथ देखा गया है। जबकि Realme 12 Plus को मॉडल नम्बर RMX3867 के साथ देखा गया है। हालांकि ये सर्टिफिकेशन इन्हें 24 जनवरी को मिला था। कंपनी की ओर से अधिकारिक रूप से Realme Pro सीरीज का लॉन्च 29 जनवरी के लिए कंफर्म कर दिया गया है। कंपनी कल दोपहर 12 बजे सीरीज से पर्दा उठाने वाली है। फोन में 120X जूम होने की बात कही गई है जो कि सीरीज का बड़ा हाईलाइट कहा जा सकता है। 

Realme 12 Plus को इससे पहले FCC सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। जिसके मुताबिक फोन में 5000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। यह एंड्रॉयड 14 के साथ आने वाला है। फोन में Realme UI 5.0 की स्किन देखने को मिल सकती है। इसके अलावा फोन को कई और सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो चुके हैं जिनमें MIIT, TDRA, NBTC, SIRIM, और SDPPI सर्टिफिकेशन भी शामिल है। 

Realme 12 Pro 5G सीरीज कल लॉन्च होने जा रही है। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, फोन में फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा जो कि एक OLED पैनल बताया जा रहा है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी बताया जा रहा है जिसमें 2X जूम होने की बात कही गई है। फोन में लैदर फिनिश डिजाइन आ सकता है। यह डिवाइस 5000एमएएच बैटरी से लैस होकर आ सकता है जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। 
Advertisement

Realme 12 Pro Plus की बात करें तो इसमें FHD+ डिस्प्ले होगा जो कि एक OLED पैनल बताया जा रहा है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिप होगी। फोन का हाइलाइट इसका 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B 3.2x पेरिस्कोप जूम लेंस बताया जा रहा है। फोन में 50MP Sony IMX890 सेंसर भी होगा। फोटोग्राफी के लिहाज से फोन यूजर्स को आकर्षित कर सकने वाले फीचर्स से लैस होकर आ सकता है। फोन में रियर पैनल में लैदर डिजाइन देखने को मिल सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design with IP65 certification
  • Feature-packed software experience
  • Good primary and telephoto cameras
  • Good battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Plenty of bloatware and double-apps
  • Average ultra-wide camera
  • No dedicated macro camera or mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent design
  • Good display
  • Battery life and fast charging
  • Cameras perform well in daylight
  • Bad
  • Lowlight camera performance
  • No microSD card support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.