Realme 12 5G, 12+ 5G के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, डिस्काउंट की भी पेशकश

कंपनी ने बताया है कि Realme 12 5G और Realme 12+ 5G के लिए प्री-ऑर्डर 29 फरवरी से शुरू हो गए हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 फरवरी 2024 15:52 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को Realme 12 5G के साथ लॉन्च किया जाएगा
  • इनके लिए प्री-ऑर्डर 29 फरवरी से शुरू हो गए हैं
  • इनके प्री-ऑर्डर Flipkart, कंपनी की वेबसाइट, रिटेल स्टोर्स पर लिए जाएंगे

इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 6 मार्च को शुरू होगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का Realme 12+ 5G देश में 6 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के डिजाइन, कलर्स और प्रमुख फीचर्स का कंपनी ने टीजर दिया था। इस स्मार्टफोन को Realme 12 5G के साथ लॉन्च किया जाएगा। Realme ने इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर और बिक्री की तिथि की घोषणा की है। 

कंपनी ने बताया है कि Realme 12 5G और Realme 12+ 5G के लिए प्री-ऑर्डर 29 फरवरी से शुरू हो गए हैं। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 6 मार्च को शुरू होगी। इनके लिए शुरुआती सेल के ऑफर्स कस्टमर्स को 10 मार्च तक मिलेंगे। इन स्मार्टफोन्स के प्री-ऑर्डर Flipkart, कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर दिए जा सकते हैं। Realme 12+ 5G के 8 GB + 128 GB वेरिएंट के प्री-ऑर्डर पर कस्टमर्स को 1,000 रुपये का बैंक ऑफर और 1,000 रुपये का अतिरिक्त प्राइस ऑफर मिल सकता है। 

इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर छह महीने की नो-कॉस्ट EMI और कंपनी की वेबसाइट पर नौ महीने की नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध होगी। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट के प्री-ऑर्डर पर 1,000 रुपये का बैंक ऑफर और फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट पर नो-कॉस्ट EMI ली जा सकती है। इस स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर के साथ कस्टमर्स को फ्लिपकार्ट पर एक वर्ष का मोबाइल प्रोटेक्शन और कंपनी की वेबसाइट पर 1,149 रुपये का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन उपलब्ध होगा। यह पेशकश Realme 12 5G के प्री-ऑर्डर पर भी है। Realme 12 5G के 6 GB + 128 GB वेरिएंट के लिए प्री-ऑर्डर देने पर 2,000 रुपये का कूपन मिलेगा। इसके 8 GB + 128 GB के विकल्प के लिए 1,000 रुपये का एक्सचेंज कूपन और 1,000 रुपये का बैंक ऑफर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर के साथ फ्लिपकार्ट पर छह महीने का नो-कॉस्ट EMI और कंपनी की वेबसाइट पर नौ महीने का नो-कॉस्ट EMI ऑफर मिल सकता है। 

Realme ने बताया है कि Realme 12+ 5G के 8 GB + 256 GB वेरिएंट के लिए रिटेल स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर देने पर Realme Buds T300 को मुफ्त दिया जाएगा। इसके साथ 1,149 रुपये का एक बार का स्क्रीन रिप्लेसमेंट उपलब्ध होगा। Realme 12 5G के 8 GB + 128 GB वेरिएंट को रिटेल स्टोर्स से खरीदने पर Realme Buds Wireless 3 मुफ्त मिलेगा। इसके साथ 1,149 रुपये का एक बार का स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी उपलब्ध होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  6. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  7. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  8. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  9. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  10. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.