Realme 11 4G होगा 5000mAh बैटरी, 8GB रैम, Helio G99 के साथ 31 जुलाई को लॉन्च! लीक हुए सभी डिटेल!

बैटरी कैपिसिटी के मामले में यह 5000mAh क्षमता के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जुलाई 2023 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Realme 11 सीरीज में 4G फोन Realme 11 4G जुलाई के अंत में लॉन्च हो सकता है
  • फोन में 6.4 इंच AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है
  • प्रोसेसिंग के लिए फोन MediaTek Helio G99 कैरी कर सकता है

Realme 11 सीरीज में कंपनी ने हाल ही में Realme 11 Pro 5G को लॉन्च किया था।

Photo Credit: Realme

Realme की ओर से Realme 11 सीरीज में 4G फोन Realme 11 4G जुलाई के अंत में लॉन्च हो सकता है। फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक्स में सामने आ चुके हैं। एक और अपडेट इसके स्पेक्स और लॉन्च डेट का खुलासा करते हुए आया है। फोन में 6.4 इंच AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ बताया गया है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन भी दिया जा सकता है। फोन 108MP कैमरा से लैस हो सकता है। इसके अलावा भी कई और फीचर्स पता चले हैं। आइए डिटेल में जानते हैं।

Realme 11 4G लॉन्च अब नजदीक बताया जा रहा है, जिसमें एक हफ्ते का ही समय रह गया है। जिस तरह से इस फोन के लीक्स सामने आ रहे हैं, यह बहुत जल्द मार्केट में उपलब्ध हो सकता है। अब टिप्स्टर अभिषेक यादव ने Realme 11 4G लॉन्च से पहले सभी मेन स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है। साथ में इसकी लॉन्च डेट भी बता दी है जो कि 31 जुलाई हो सकती है। स्पेक्स के बारे में लिखते हुए टिप्स्टर ने कहा है कि डिवाइस में 6.4 इंच का फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। 

इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट होगा और साथ में Gorilla Glass 5 की सेफ्टी भी दी जाएगी। प्रोसेसिंग के लिए फोन MediaTek Helio G99 कैरी कर सकता है। कैमरा डिपार्टमेंट के लिए कहा है कि इसके रियर पैनल में 2 कैमरा दिए जा सकते हैं जिनमें मेन लेंस 108MP का होगा, साथ में 2MP का अन्य शूटर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ की जा सकेगी। 

बैटरी कैपिसिटी के मामले में यह 5000mAh क्षमता के साथ आ सकता है। साथ में 67W फास्ट चार्जिंग फीचर भी देखने को मिल सकता है। डाइमेंशन का जिक्र भी यहां टिप्स्टर ने किया है। फोन एक स्लिम बिल्ट के साथ आ सकता है और इसकी मोटाई महज 7.95mm बताई गई है। डिवाइस का वजन 178 ग्राम कहा गया है। यानि कि यह काफी हल्का फोन हो सकता है। फोन को ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से इन स्पेक्स की पुष्टि नहीं की गई है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.