50MP कैमरा, Dimensity 700 के साथ दस्तक देगा Realme 10, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

Realme 10 दो वेरिएंट में आएगा। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,399 Yuan यानी कि 15,784 रुपये हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 नवंबर 2022 14:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme 10 में 6.58 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जो कि IPS LCD पैनल हो सकती है।
  • Realme 17 नवंबर को चीन में Realme 10 सीरीज का ऐलान कर सकता है।
  • चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि Realme 10 दो वेरिएंट में आएगा।
Realme 17 नवंबर को चीन में Realme 10, Realme 10 Pro और Realme 10 Pro+ का ऐलान कर सकता है। हाल ही में चीन की TENAA सर्टिफिकेशन साइट ने 3 Realme डिवाइस RMX3615, RMX3663, और RMX3663 का खुलास किया है। ये फोन चाइना टेलीकॉम के प्रोडक्ट लाइब्रेरी में भी नजर आए हैं। लिस्टिंग से साफ होता है कि RMX3687 मॉडल Realme 10 Pro+ के तौर पर डेब्यू करेगा, RMX3663 वेरिएंट Realme 10 Pro है। RMX3615 Realme 10 है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी इनके मॉनिकर्स में 5G का इस्तेमाल नहीं करेगी। आइए इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
 

Realme 10 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Realme 10 की चाइना टेलीकॉम की लिस्टिंग से साफ होता है कि इस फोन में 6.58 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जो कि IPS LCD पैनल हो सकती है। यह वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले फुल एचडी प्लस 1080 x 2408 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट कर सकती है। यह फोन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा है। चाइना टेलीकॉम की लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें 2 मेगापिक्सल कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल लैंस भी होगा। वहीं TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिल सकता है। प्रोसेसर के लिए यह फोन Dimensity 700 (MT6833) चिपसेट से लैस हो सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल सकती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, एक USB-C पोर्ट, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 OS पर काम कर सकता है।
Advertisement
 

Realme 10 की कीमत और उपलब्धता


चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि Realme 10 दो वेरिएंट में आएगा। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,399 Yuan यानी कि 15,784 रुपये हो सकती है। वहीं 8GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 Yuan यानी कि 18,041 रुपये हो सकती है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि यह फोन नवंबर 17 से बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। कलर ऑप्शन के लिए यह व्हाइट और ब्लैक में आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.