5 इंच एचडी डिस्प्ले से लैस इस स्मार्टफोन की कीमत है 3,599 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2016 18:48 IST
रीच मोबाइल ने भारत में नया बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन ऑप्यूलेंट 3,599 रुपये में लॉन्च किया है। रीच ऑप्यूलेंट एक्सक्लूसिव तौर पर शॉपक्लूज़ वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यह स्मार्टफोन ब्लैक, ऑरेंज, रेड और व्हाइट कलर में मिलेगा। रीच ऑप्यूलेंट में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है जो इस कीमत में हैंडसेट की सबसे अहम खासियत है।
Advertisement

इस प्राइस रेंज में रीच ऑप्यूलेंट की भिड़ंत ज़ोलो वन एचडी स्मार्टफोन से होगी। ज़ोलो के इस फोन की भी कीमत 5,000 रुपये से कम है और यह भी एचडी डिस्प्ले के साथ आता है।

(जानें: रीच ऑप्यूलेंट बनाम ज़ोलो वन एचडी)

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले ऑप्यूलेंट स्मार्टफोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम एससी7731 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
Advertisement

144x73.1x9.1 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले ऑप्यूलेंट स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

गौर करने वाली बात है कि रीच मोबाइल ने पिछले महीने कोजेंट मोबाइल फोन 2,999 रुपये में लॉन्च किया था। रीच कोजेंट डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फंक्शन के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.