Razer Phone में हो सकते हैं 8 जीबी रैम और दो रियर कैमरे

ख़बरें हैं कि लैपटॉप बनाने वाली कंपनी रेज़र, लंबे समय से ख़ासतौर पर गेमिंग के दीवानों के लिए एक मोबाइल पर काम कर रही है। नई ऑनलाइन लिस्टिंग पर भरोसा करें तो रेज़र फोन को ब्रिटेन की एक वेबसाइट पर देखा गया है। रेज़र फोन को Three UK की एक वेबसाइट 3G.co.uk द्वारा लिस्ट किया गया है। अभी इस लिस्टिंग के मुताबिक, "यह प्रोडक्ट अभी आउट ऑफ स्टॉक है।''

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2017 15:02 IST
ख़ास बातें
  • रेज़र फोन में एक 5.72 इंच IGZO डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है
  • डिवाइस में एक डुअल कैमरा सेटअप होगा
  • फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है
ख़बरें हैं कि लैपटॉप बनाने वाली कंपनी रेज़र, लंबे समय से ख़ासतौर पर गेमिंग के दीवानों के लिए एक मोबाइल पर काम कर रही है। नई ऑनलाइन लिस्टिंग पर भरोसा करें तो रेज़र फोन को  ब्रिटेन की एक वेबसाइट पर देखा गया है। रेज़र फोन को Three UK की एक वेबसाइट 3G.co.uk द्वारा लिस्ट किया गया है। अभी इस लिस्टिंग के मुताबिक, "यह प्रोडक्ट अभी आउट ऑफ स्टॉक है।''

रेज़र का यह स्मार्टफोन कोई चौंकाने वाली ख़बर नहीं है क्योंकि इसी साल कंपनी ने स्मार्टफोन निर्माता नेक्स्टबिट का अधिग्रहण किया था। और उम्मीद है कि कंपनी अब अपने पहले प्रोडक्ट के साथ तैयार है।
Advertisement

लिस्टिंग के मुताबिक, रेज़र फोन में एक 5.72 इंच IGZO डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इससे स्पष्ट होता है कि डिवाइस ख़ास तौर पर गेमिंग के दीवानों के लिए बनाया गया है। ऑडियो की बात करें तो, हैंडसेट को डॉल्बी एटमॉस साउंड और डुअल फ्रंट स्पीकर के साथ आने का पता चला है और इसमें THX का एम्पलीफायर है। कैमरा दीवानों की बात करें तो, डिवाइस में एक डुअल कैमरा सेटअप होगा जो 12 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर से लैस होगा। बैटरी की बात करें तो, फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 4+ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके साथ ही फोन में 8 जीबी रैम  व 4जी सपोर्ट होने की उम्मीद है।  3G.co.uk की लिस्टिंग को सबसे पहले एक रेडिट यूज़र द्वारा सार्वजनिक किया गया।

चूंकि रेज़र फोन की ये सभी ख़बरें और जानकारियां, लीक व रिपोर्ट पर आधारित हैं। और रेज़र द्वारा नए स्मार्टफोन के बारे में कोई घोषणा किया जाना बाकी है और ऑनलाइन लिस्टिंग पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता।
Advertisement

इससे पहले नोकिया ने एन-गेज, सोनी ने एक्सपीरिया प्ले और मिताशी ने करीब तीन साल पहले Mitashi Play Thunderbolt के साथ गेमिंग दीवानों को लुभाने की कोशिश की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nextbit Robin, Razer, Razer Blade, Razer mobile phone, Razer Phone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  4. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  11. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  12. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  13. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.