• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5G स्‍मार्टफोन होंगे और सस्‍ते! क्‍वॉलकॉम ने पेश किया Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर

5G स्‍मार्टफोन होंगे और सस्‍ते! क्‍वॉलकॉम ने पेश किया Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर

Snapdragon 4s Gen 2 : इसे मुख्‍य रूप से एंट्री-लेवल 5जी डिवाइसेज के लिए लाया गया है।

5G स्‍मार्टफोन होंगे और सस्‍ते! क्‍वॉलकॉम ने पेश किया Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर
ख़ास बातें
  • Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर की घोषणा
  • क्‍वॉलकॉम ने पेश किया नया 5जी प्रोसेसर
  • एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन्‍स को मिलेगी 5जी ताकत
विज्ञापन
Snapdragon 4s Gen 2 Soc announced : हमारे-आपके एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन्‍स में आमतौर पर दो कंपनियों के प्रोसेसर इस्‍तेमाल होते हैं, मीडियाटेक और क्‍वॉलकॉम। क्‍वॉलकॉम इस फील्‍ड की माहिर खिलाड़ी रही है, लेकिन कुछ साल से मीडियाटेक ने अलग-अलग प्राइस कैटिगरी के प्रोसेसर पेश किए हैं, जिन्‍हें फोन कंपनियों ने भी हाथोंहाथ लिया है। मीडियाटेक से मिल रही चुनौती के बीच क्‍वॉलकॉम ने अपने नए चिपसेट का ऐलान किया है। इसका नाम Snapdragon 4s Gen 2 है। इसे मुख्‍य रूप से एंट्री-लेवल 5जी डिवाइसेज के लिए लाया गया है। यह मोबाइल प्रोसेसर पिछले साल आए Snapdragon 4 Gen 2 का सस्‍ता वर्जन है! 

रिपोर्टों के अनुसार, Snapdragon 4s Gen 2 की शिपिंग इस साल के आखिर में शुरू होगी। यह लगभग 100 डॉलर यानी 8,375 रुपये कीमत की डिवाइसेज में दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाओमी उन शुरुआती ब्रैंड्स में हो सकती है, जो इस प्रोसेसर को भारतीय मार्केट के लिए इस्‍तेमाल करेगी। इसका मतलब है कि हमें और सस्‍ते 5जी स्‍मार्टफोन लॉन्‍च होते हुए नजर आएंगे। 

Snapdragon 4s Gen 2 जिसे SM4635 भी कहा जाता है, उसे सैमसंग 4nm 4LPX प्रोसेस टेक्‍नॉलजी पर बनाया गया है। इसमें स्‍नैपड्रैगन 5जी मॉडम-आरएफ सिस्‍टम लगा है। दावा है कि यह प्रोसेसर किसी फोन को 1जीबीपीएस 5जी स्‍पीड के काबिल बनाता है यानी इतनी तेज डाउनलोड स्‍पीड मिलती है। 

यह प्रोसेसर फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले और एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले को 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ सपोर्ट करता है। Wi-Fi 5, WPA3, GPS जैसी खूबियां भी इस प्रोसेसर की ताकत हैं। क्विक चार्ज4 प्‍लस टेक्‍नॉलजी इसमें शामिल है यानी जिस फोन में यह चिपसेट इस्‍तेमाल होगा, फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। 

कैमरा सपोर्ट की बात करें तो Snapdragon 4s Gen 2 के साथ  16 MP + 16 MP के डुअल कैमरा फोन में फ‍िट किए जा सकते हैं। यह प्रोसेसर अधिकतम 108 एमपी फोटो कैप्‍चर कर सकता है, हालांकि वह पिक्‍सल बाइनिंग तकनीक पर बेस्‍ड होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »