चीकू क्यू टेरा फोन में हैं 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे, 19,999 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 नवंबर 2015 14:40 IST
चीकू ब्रांड ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन चीकू क्यू टेरा लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 5 दिसंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट गैजेट्स 360 पर उपलब्ध होगा। इनवाइट के साथ खरदीने पर स्मार्टफोन के लिए 19,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे। बिना इनवाइट के इसकी कीमत होगी 21,999 रुपये। आपको बता दें कि चीकू, चीन की इंटरनेट कंपनी चीहू 360 और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड की ज्वाइंट-वेंचर कंपनी है।

क्यू टेरा के लॉन्च के साथ चीकू भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन बेचने वाली चीन की कंपनियों की लंबी सूची में शामिल हो गई है। चीन की एक और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने इस साल ही मई महीने में भारत में एंट्री लेवल स्मार्टफोन डेज़न 1 और चीहू 360 के साथ पार्टनरशिप में हाई-एंड डेज़न एक्स 7 लॉन्च किया था।
Advertisement

चीकू क्यू टेरा स्मार्टफोन हाई-एंड स्पेसिफिकेशन वाला डिवाइस है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। हैंडसेट में 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 386 पीपीआई। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एमएसएम8992 808 चिपसेट के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 418 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। डिवाइस में 3 जीबी का रैम दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो चीकू क्यू टेरा स्मार्टफोन डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे से लैस है। कंपनी ने बताया कि 13 मेगापिक्सल का एक सेंसर सामान्य रंगीन तस्वीरों को कैपचर करेगा और दूसरा ब्लैक एंड व्हाइट इमेज को। साथ में काम करने पर फोटो की कलर क्वालिटी बेहतरीन रहेगी।
Advertisement

इसमें एफ/2.4 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है जिससे यूज़र फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो भी शूट कर सकते हैं। एक डुअल-सिम हैंडसेट है जिसमें 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 3700 एमएएच की बैटरी और इसमें फास्ट चार्ज़िंग के लिए सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड चीहू 360 ओएस पर चलेगा। कंपनी ने बताया है कि चीकू क्यू टेरा हैंडसेट में यूज़र डायलर और मैसेज के अलावा अन्य किसी भी ऐप को अनइंस्टॉल कर पाएंगे।

ज्ञात हो कि गैजेट्स 360 चीकू क्यू टेरा स्मार्टफोन का एक्सक्लूसिव रिटेल पार्टनर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.