Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस

Pova ने अपने Pova 8 5G के कलर वेरिएंट में विस्तार करते हुए नया विकल्प Plasma Orange को शामिल किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 सितंबर 2026 15:05 IST
ख़ास बातें
  • Pova 8 5G में 6.76 इंच फुल HD+ फ्लैट एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Pova 8 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Pova 8 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है।

Pova 8 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Pova

Pova ने अपने Pova 8 5G के कलर वेरिएंट में विस्तार करते हुए नया विकल्प Plasma Orange को शामिल किया है। अब इस साल टर्मिनल ग्रीन और व्हाइट में पेश हुआ यह फोन ग्राहकों को एक अतिरिक्त विजुअल अनुभव प्रदान कर रहा है। नए एडिशन में POVA 8 5G के प्राइमरी एक्स्टीरियर फीचर्स को बरकरार रखा गया है, जिसमें खासतौर पर ट्राइंगुलर रियर कैमरा हाउसिंग और बैक पैनल पर लगा सेकेंडरी अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले शामिल है। यहां हम आपको Pova 8 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Pova 8 5G Price

Pova 8 5G अब Plasma Orange कलर वेरिएंट में उपलब्ध हो गया है, जिसकी कीमत 29,999 है। यह बिक्री के लिए आज से रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। ग्राहक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके 2,000 इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे प्रभावी कीमत कम हो जाएगी।

Advertisement

Pova 8 5G Features & Specifications

Pova 8 5G में 6.76 इंच फुल HD+ फ्लैट एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2344 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 381ppi पिक्सल डेंसिटी और 950 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Pova 8 5G में Mali-G610 GPU के साथ ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pova 8 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर, एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो कि 2K 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है  जो कि 2K 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 165.66 मिमी, चौड़ाई 78.46 मिमी, मोटाई 8.8 मिमी और वजन 225 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, NFC और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  5. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  8. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.