Poco X7 और X7 Pro के कलर वेरिएंट लीक! लॉन्‍च से पहले देखें फोटोज

Poco X7 Series : शाओमी का इंडिपेंडेंट ब्रैंड पोको (Poco) अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज Poco X7 को लॉन्‍च करने की तैयारी में है। कहा जाता है कि कंपनी दो मॉडल Poco X7 और X7 Pro को लॉन्‍च करेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2024 12:38 IST
ख़ास बातें
  • Poco X7 और X7 Pro जल्‍द हो सकते हैं लॉन्‍च
  • इनके कलर वेरिएंट आए सामने
  • Redmi Note 14 सीरीज से मिल सकते हैं फीचर्स

Poco X7 और X7 Pro को भारत में भी लॉन्‍च किया जाएगा।

Photo Credit: 91Mobiles

शाओमी का इंडिपेंडेंट ब्रैंड पोको (Poco) अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज Poco X7 को लॉन्‍च करने की तैयारी में है। कहा जाता है कि कंपनी दो मॉडल Poco X7 और X7 Pro को लॉन्‍च करेगी। दोनों फोन्‍स से जुड़े कई लीक्‍स अबतक सामने आए हैं। हालांकि कंपनी ने कोई भी ऑफ‍िशियल जानकारी शेयर नहीं की है। 91मोबाइल्‍स ने दोनों फोन्‍स के रेंडर लीक हैं। इससे फोन्‍स के प्रमुख डिजाइन का पता चलता है। रिपोर्टों के अनुसार, Poco X7 का डिजाइन Redmi Note 14 Pro से मिलता-जुलता है, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्‍च किया गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, Poco X7 को तीन कलर ऑप्‍शंस- ग्रीन, सिल्‍वर और दो टोन वाले ब्‍लैक और येलो में लाया जाएगा। 
Advertisement

वहीं, Poco X7 Pro का डिजाइन बदला हुआ होगा। इसके बैक में आयताकार कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। जैसाकि लीक इमेजेस में दिखता है, पोको एक्‍स7 प्रो का डुअल टोन कलर कॉम्बिनेशन ज्‍यादा बेहतर है और कैमरा मॉड्यूल को बाकी फोन से अलग प्रस्‍तुत करता है। लीक रेंडर से पता चलता है कि ‘पोको X7 Pro' को ब्‍लैक, ग्रीन और ब्‍लैक-येलो कॉम्बिनेशन में लाया जाएगा। 

इन फोन्‍स के हार्डवेयर के बारे में अभी ज्‍यादा जानकारी नहीं है। ऐसी अफवाहें हैं कि ‘पोको एक्‍स7' के ज्‍यादा स्‍पेसिफ‍िकेशंस Redmi Note 14 सीरीज से मिलते-जुलते हो सकते हैं। यानी अंदरूनी कॉम्‍पोनेंट्स और प्रोसेसर के लेवल पर ये फोन रेडमी नोट 14 सीरीज वाले ही होंगे।  
Advertisement

ऐसी भी चर्चाएं हैं X7 सीरीज में कंपनी Poco X7 Neo नाम से तीसरा मॉडल ला सकती है। एक हालिया गीकबेंच लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7025 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह देखा जाना बाकी है कि X7 Neo, पोको के बाकी दोनों मॉडल्‍स के साथ लॉन्‍च होगा या फ‍िर बाद में आएगा। 
Advertisement

अगर X7 Neo बाद में लॉन्‍च होता है, तब भी यह अनुमान तो लगाया ही जा सकता है कि उसके फीचर और स्‍पेक्‍स Redmi Note 14 Pro Plus मॉडल से मिलते-जुलते हो सकते हैं। इन लीक्‍स और रेंडर्स पर अभी तक पोको ने कुछ नहीं कहा है। एक्‍स सीरीज को भारत में भी पेश किया जाएगा।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.