5000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ Poco X5 सीरीज सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट, जल्द होगी लॉन्च!

Poco X5 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022 19:17 IST
ख़ास बातें
  • Poco X5 सीरीज कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है
  • फोन के वनिला मॉडल में 6.67 इंच का फुलएचडी एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है
  • Poco X5 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है

Poco X5 5G को मलेशिया में जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

Poco X5 सीरीज कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। इसके बारे में लीक्स के अलावा सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी अपडेट मिल रहे हैं। अब इस सीरीज के मॉडल्स को मलेशिया की स्टैंडर्ड एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च इंस्टीट्यूट सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इससे पहले यह एफसीसी, बीआईएस और आईएमईआई वेबसाइट पर भी स्पॉट की जा चुकी है। सीरीज में Poco X5 5G और Poco X5 Pro 5G को लॉन्च किया जा सकता है। वनिला मॉडल में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होने के साथ ही 120Hz का रिफ्रेश रेट भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा भी इसके बारे में कई जानकारी यहां पर सामने आती हैं। 

Poco की अपकमिंग X5 सीरीज को मलेशिया की स्टैंडर्ड एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च इंस्टीट्यूट सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। इसमें एक पोको फोन को मॉडल नम्बर 22111317PG के साथ मेंशन किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि जल्द ही यह फोन मलेशिया में लॉन्च किया जा सकता है। गिजमोचाइना की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन को भारत की बीआईएस सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है जिसमें इसका मॉडल नम्बर 22111317PI मेंशन था। इसके बारे में ये भी कहा जा रहा है कि यह फोन Redmi Note 12 5G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। 
 

Poco X5 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस

फोन के वनिला मॉडल में 6.67 इंच का फुलएचडी एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड MIUI 13 पर रन करेगा। इसमें Snapdragon 4 Gen 1 SoC दिया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 48MP के मेन सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा देखने को मिल सकता है जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग के साथ देखने को मिल सकती है। 
 

Poco X5 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Poco X5 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसका साइज अभी तक अनुमानित नहीं है। इसमें Snapdragon 778G+ चिपसेट या फिर Snapdragon 782G चिप देखने को मिल सकता है। फोन को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने की बात कही जा रही है। इसमें पांच 5जी बैंड्स n5, n7, n38, n41, n77 और n78 देखने को मिल सकते हैं। इसमें 5000mAh की बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग के साथ देखने को मिल सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.