Poco X5 Pro भारत में Redmi Note 12 Speed Edition जैसे स्पेसिफिकेशंस के साथ होगा लॉन्च!

POCO जल्द ही POCO X5 सीरीज को लेकर आ रही है। अब हाल ही में आया अपडेट इसके लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी प्रदान करता है। जाने-माने टिपस्टर योगेश बरार की ओर से यह अपडेट आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जनवरी 2023 09:02 IST
ख़ास बातें
  • POCO जल्द ही POCO X5 सीरीज को लेकर आ रही है।
  • जाने-माने टिपस्टर योगेश बरार की ओर से यह अपडेट आया है।
  • POCO X5 Pro में Redmi Note 12 Speed Edition जैसे स्पेक्स मिल सकते हैं।

Redmi Note 12 Pro Speed Edition

POCO जल्द ही POCO X5 सीरीज को लेकर आ रही है। अब हाल ही में आया अपडेट इसके लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी प्रदान करता है। जाने-माने टिपस्टर योगेश बरार की ओर से यह अपडेट आया है। बरार के मुताबिक, POCO X5 Pro इस माह के आखिर में भारत में लॉन्च होगा। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं कि फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के मामले में यह कैसा होने वाला है।

आपको बता दें कि बरार द्वारा फोन की यह जानकारी लीक किए जाने से कुछ हफ्ते पहले POCO के हेड हिमांशु टंडन ने पोको एक्स5 सीरीज के लॉन्च को जनवरी और फरवरी के बीच होने का हिंट दिया था। POCO X5 सीरीज के कई फोन हाल ही में कई सर्टिफिकेशंस वेबसाइट्स पर नजर आए हैं और साथ ही साथ कंपनी के हेड द्वारा ऐसी हिंट के बाद यह लगता है कि टिपस्टर बरार का यह अपडेट सटीक हो सकता है।



POCO X5 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


91 Mobiles की रिपोर्ट और टिपस्टर के मुताबिक, POCO भारत में अपनी X5 लाइनअप के स्मार्टफोन्स को जनवरी के आखिरी हफ्ते में लॉन्च करने का प्लान बना रही है। इसके अलावा POCO X5 Pro में Redmi Note 12 Speed Edition के जैसे स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे। बीते सप्ताह कंपनी ने चीन में Redmi Note 12 स्पीड वर्जन जारी किया और बरार के मुताबिक यह कम से कम हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस के मामले में POCO X5 Pro के तौर पर भारत में आएगा।
Advertisement

अगर ऐसा है तो यह उम्मीद की जा सकती है कि फोन में 6.67 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और HDR10+ सपोर्ट होगा। स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो यह Qualcomm Snapdragon 778G SoC के साथ आएगा। बैटरी की बात करें तो इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

कैमरा की बात की जाए तो पोको एक्स5 प्रो में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मिलेगा। इस फोन को लेकर ज्यादा जानकारी आने वाले समय में पता चलेगी।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.