Poco X4 और Poxo X4 NFC फोन IMEI पर हुए लिस्ट! हो सकते हैं Redmi Note 11 Pro के रीब्रांडेड वर्ज़न

Poco X4 और Poxo X4 NFC स्मार्टफोन पर कथित रूप से काम चल रहा है। यह दो स्मार्टफोन IMEI database पर स्पॉट किए गए हैं, जिससे इसके लॉन्च का इशारा मिलता है। कंपनी ने हाल ही में Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 नवंबर 2021 14:59 IST
ख़ास बातें
  • Poco X4 फोन Poco X3 का सक्सेसर होगा
  • पोको एक्स3 में मौजूद है 6,000 एमएएच की बैटरी
  • Redmi Note 11 Pro का चीनी मॉडल Poco X4 के रूप में हो सकता है लॉन्च
Poco X4 और Poxo X4 NFC स्मार्टफोन पर कथित रूप से काम चल रहा है। यह दो स्मार्टफोन IMEI database पर स्पॉट किए गए हैं, जिससे इसके लॉन्च का इशारा मिलता है। कंपनी ने हाल ही में Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था और उस समय Poco ने कंफर्म किया था कि यह फोन इस साल कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाने वाला आखिरी फोन है। याद दिला दें, पोको एक्स4 फोन का पिछला वर्ज़न Poco X3 पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च हुआ था। IMEI database लिस्टिंग के जरिए से यह संकेत मिलते हैं कि इस फोन पर काम चल रहा है, लेकिन इसे कब लॉन्च किया जाएगा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।  

Xiaomiui ने Poco X4 और Poco X4 NFC दो फोन को IMEI database पर स्पॉट किया है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि IMEI पर मॉडल नंबर 2201116PG और 2201116PI स्पॉट किए गए हैं, जिसमें पहले वाला मॉडल नंबर ग्लोबल मार्केट के लिए है और दूसरा वाला भारतीय मार्केट के लिए। 2201116PG मॉडल नंबर को लेकर कहा जा रहा है कि यह Poco X4 NFC के तौर पर लॉन्च होगा, जबकि मॉडल नंबर 2201116PI भारत में Poco X4 के रूप में लॉन्च होगा। IMEI सर्टिफिकेशन के जरिए दोनों स्मार्टफोन से जुड़ी ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं।
Advertisement

IMEI लिस्टिंग के अलावा, रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि चीनी मॉडल Redmi Note 11 Pro ग्लोबल मार्केट में Poco X4 का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। रेडमी नोट 11 सीरीज़ को चीन में हाल ही में लॉन्च किया गया था, Redmi Note 11 को ग्लोबल मार्केट में Poco M4 Pro 5G के रूप में लॉन्च किया गया था। उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी Poco X4 के लिए भी कुछ ऐसा करे।

फिलहाल पोको एक्स4 से जुड़ी बहुत ही कम जानकारी सामने आई है। संभावना है कि यह पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए Poco X3 का सक्सेसर होगा। इसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया था। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस था। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद था। वहीं, फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Big and Bulky
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco X4, Poco X4 NFC, IMEI, Poco
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.