48MP वाले Poco X3 Pro की सेल आज 12 बजे Flipkart पर, जानें कीमत और Rs 1 हजार कम में खरीदें

Poco X3 Pro की यूएसपी कम कीमत में आकर्षक फीचर मिलना है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2021 09:52 IST
ख़ास बातें
  • Poco X3 Pro फोन Snapdragon 860 चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है
  • Poco X3 Pro में 5,160mAh की बैटरी मिलती है
  • Poco X3 Pro में 20MP का सेल्फी कैमरा है

Poco X3 Pro को भारत में 18,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है।

Poco X3 Pro आज 15 अप्रैल 2021 को दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल के लिए आएगा।Poco X3 Pro की यूएसपी कम कीमत में आकर्षक फीचर मिलना है। Poco X3 Pro स्मार्टफोन को 30 मार्च को लॉन्च किया गया था। Poco X3 को Qualcomm के प्रीमियम Snapdragon 860 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। Poco X3 Pro की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। इसे कई अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। फोन की खासियत 48-मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरा सेटअप और 120Hz डिस्प्ले है। हम आपको यहां Poco X3 Pro के प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और सेल ऑफर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
 

Poco X3 Pro price in India, Sale offer

Poco X3 Pro को भारत में 18,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। यह फोन गोल्डन ब्रॉन्ज, ग्रेफाइट ब्लैक और स्टील ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। Poco X3 Pro को आज दोपहर 12 बजे Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। सेल ऑफर्स की बात करें, तो Poco X3 Pro को ICICI Bank क्रेडिट कार्ड या फिर EMI ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

Poco X3 Pro specifications, features 

Poco X3 Pro क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर, 119-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर, और दो 2-मेगापिक्सल (मैक्रो और डेप्थ) सेंसर शामिल हैं। फ्रंट में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है।

Poco X3 Pro में डुअल-सिम (नैनो) Android 11 पर आधारित MIUI Poco 12 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.67-इंच का फुल-एचडी+ डॉट डिस्प्ले मिलता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट से लैस है, जिसे Adreno 640 GPU के साथ जोड़ा गया है। फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

Poco X3 Pro में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,160mAh बैटरी मिलती है। इसके अलावा यह भी दावा है कि फुल चार्ज में फोन 11 घंटे तक गेमिंग, 117 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक, 18 घंटे वीडियो प्लेबैक और 6.5 घंटे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। फोन में डुअल स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G एलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 165.3x76.8x9.4mm और वजन 215 ग्राम है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance in benchmarks
  • IP53 rating
  • Good battery life
  • 120Hz display
  • Bad
  • Average camera quality
  • Bulky and heavy
  • Promotional content in MIUI 12
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.