Poco X3 NFC स्मार्टफोन 7 सितंबर को होगा लॉन्च, ये होंगी खासियतें

Poco ग्लोबल ने आधिकारिक तौर पर ट्विटर पर घोषणा की है कि पोको द्वारा अगला स्मार्टफोन Poco X3 NFC कहलाया जाएगा और इसे 2 सितंबर को एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 1 सितंबर 2020 14:34 IST
ख़ास बातें
  • Poco X3 NFC के नाम से 7 सितंबर को आएगा नया पोको फोन
  • क्वालकॉम के बिल्कुल नए स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट से लैस हो सकता है फोन
  • 64-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा की हो चुकी है पुष्टि

Poco X3 NFC में शामिल हो सकता है बिल्कुल नया क्वालकॉम चिपसेट

Poco X3 NFC को 7 सितंबर को एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा और इसकी पुष्टि खुद पोको ने ट्विटर के जरिए की है। हाल ही में फोन के कैमरा मॉड्यूल के डिज़ाइन को टीज़ किया गया था और साथ ही एक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कंपनी के एक कार्यकारी ने इसमें 64-मेगापिक्सल प्राइमरी बैक कैमरे के अस्तित्व की भी पुष्टि की थी। यह नया पोको फोन इस साल फरवरी में भारत में लॉन्च किए गए Poco X2 का अपग्रेड है। फोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं। हालांकि, यह माना जा रहा है कि फोन में नया लॉन्च किया गया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट होगा।

Poco ग्लोबल ने आधिकारिक तौर पर ट्विटर पर घोषणा की है कि पोको द्वारा अगला स्मार्टफोन Poco X3 NFC कहलाया जाएगा और इसे 2 सितंबर को एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। लाइव स्ट्रीम कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर शाम 5.30 बजे से शुरू होगी।
 
 

Poco X3 NFC specifications (expected)

पोको एक्स3 एनएफसी में 6.67-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच लेटेंसी सपोर्ट होगा। यह नए लॉन्च किए गए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर पर काम कर सकता है, क्योंकि अमेरिकी चिप निर्माता ने प्रेस स्टेटमेंट के जरिए हाल ही में पुष्टि की थी कि नया चिपसेट सबसे पहले पोको स्मार्टफोन में दिया जाएगा। Poco X3 NFC फोन में 5,160mAh की बैटरी होगी, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

फोटोग्राफी के लिए, पोको एक्स3 एनएफसी में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलने की पुष्टि की जा चुकी है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर शामिल होगा। Poco X3 NFC में अपर्चर, एक्सपोज़र वैल्यू, आईएसओ सेंसिटिविटी और व्हाइट बैलेंस को एडजस्ट करने के विकल्प के साथ एक प्रो मोड भी होगा। अन्य कैमरा सेंसर की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। इसके फ्रंट में 20-मेगापिक्सल सेंसर दिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.