64MP कैमरा के साथ Poco X3 GT फोन लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां

Poco X3 GT स्मार्टफोन को मलेशिया और वियतनाम में बुधवार को लॉन्च कर दिया गया है, जो कि पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च हुए Poco X3 का ही अपग्रेड वर्ज़न है। इस फोन में कीमत के हिसाब से प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन्स दिए हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 जुलाई 2021 10:18 IST
ख़ास बातें
  • Poco X3 GT में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • पोको एक्स3 जीटी मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन की सेल 3 अगस्त और 4 अगस्त को मलेशिया में शुरू होगी
Poco X3 GT स्मार्टफोन को मलेशिया और वियतनाम में बुधवार को लॉन्च कर दिया गया है, जो कि पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च हुए Poco X3 का ही अपग्रेड वर्ज़न है। इस फोन में कीमत के हिसाब से प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन्स दिए हैं। यह फोन दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है, जबकि फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं। पोको एक्स3 जीटी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है और इसमें बड़ी बैटरी और 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। जैसा कि माना जा रहा था यह फोन Redmi Note 10 Pro 5G का ही रीब्रांड वर्ज़न है, जिसे चीन में लॉन्च किया गया था।
 

Poco X3 GT price

Poco X3 GT की कीमत MYR 1,299 (लगभग 22,800 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 1,599 (लगभग 28,000 रुपये) है। यह फोन क्लाउड व्हाइट, स्टारगेज ब्लैक और वेव ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। फोन की सेल 3 अगस्त और 4 अगस्त को मलेशिया में शुरू होगी, जहां इसकी कीमत MYR 1,199 (लगभग 21,000 रुपये) और MYR 1,399 (लगभग 24,600 रुपये) है।

फिलहाल, पोको एक्स3 जीटी फोन की भारत लॉन्चिंग को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। वियतनाम में यह फोन सिंगल 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत VND 7,990,000 (लगभग 25,800 रुपये) है, हालांकि फ्लैश सेल के दौरान यह फोन डिस्काउंटिड कीमत VND 6,990,000 (लगभग 22,600 रुपये) में मिल रहा है। जैसे कि हमने बताया पोको एक्स3 जीटी फोन मई में चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 10 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न है।
 

Poco X3 GT Specifications

पोको एक्स3 जीटी फोन में 6.6-इंच का FHD+ (2,400x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और DCI-P3 कलर गामुट ​​कवरेज मौजूद है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 256GB स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए पोको एक्स3 जीटी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.79 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। सेटअप में f/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो पोको एक्स3 जीटी फोन में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर आदि मौजूद हैं। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
Advertisement

Poco X3 GT में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163.3x75.9x8.9mm और भार 193 ग्राम है। फोन अपने डुअल स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस को भी सपोर्ट करता है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1100

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1100

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco X3 GT, Poco X3 GT Price, Poco X3 GT Specifications, Poco
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  3. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.