Poco X2 को मिला Android 11 पर आधारित MIUI 12.1 अपडेट

Poco X2 को मिला Android 11 (MIUI 12.1) अपडेट धीरे-धीरे सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जा रहा है और यह कुछ दिनों में सभी यूज़र्स को मिल जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 जनवरी 2021 13:53 IST
ख़ास बातें
  • Poco X2 को MIUI 12.1 अपडेट मिला है
  • अपडेट Android 11 पर आधारित है
  • जनवरी 2021 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस आता है नया पोको अपडेट

Poco X2 MIUI 12.1 अपडेट Android 11 पर आधारित है

Poco X2 को MIUI 12.1 मिलना शुरू हो गया है, जो Android 11 पर आधारित है। Poco India ने Gadgets 360 से इसकी पुष्टि की थी। बता दें कि छह महीने पहले कंपनी ने पोको एक्स2 को MIUI 12 अपडेट दिया था, लेकिन वह अपडेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित थी। Poco X2 को मिला नया Android 11 अपडेट फोन को लेटेस्ट जनवरी 2021 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच में अपडेट कर देता है। आप एंड्रॉयड 11 के कई बड़े फीचर्स की उम्मीद भी कर सकते हैं।

Poco X2 को मिला Android 11 (MIUI 12.1) अपडेट धीरे-धीरे सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जा रहा है। इसका मतलब है कि कुछ दिनों के अंदर यह सभी भारतीय यूज़र्स के फोन तक अपना रास्ता बना लेगा।
Advertisement

कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर Poco X2 को नया Android 11 अपडेट मिलने की सूचना साझा की। यूज़र्स द्वारा साझा किए गए कुछ स्क्रीनशॉट एंड्रॉयड 11 अपडेट का वर्ज़न MIUI 12.1.2.0.RGHINXM दिखाते हैं। अपडेट का साइज़ 2.4 जीबी है और इसमें जनवरी 2021 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच शामिल है।

यूं तो आपको अपडेट मिलते ही नोटिफिकेशन मिल जाएगा। लेकिन फिर भी आप अपडेट को जांचने के लिए फोन की 'Settings' ऐप के अंदर 'About Phone' पर टैप कर अपडेट को जांच सकते हैं।
Advertisement

कुछ यूज़र्स ने ट्विटर पर शिकायतें की हैं कि Poco X2 में लेटेस्ट Android 11 (MIUI 12.1) अपडेट इंस्टॉल करने के बाद उन्हें कुछ समस्याओं और परफॉर्मेंस में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement

पिछले साल अगस्त में, Poco X2 को MIUI 12 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट प्राप्त हुआ था, जिसने फोन को बिल्ड नंबर MIUI 12.0.1.0.QGHINXM पर अपग्रेड कर दिया था। हालांकि, यह अपडेट Android 10 पर आधारित था।

पोको एक्स2 को पिछले साल फरवरी में भारत में Redmi K30 4G के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में 120Hz डिस्प्ले मिलता है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4,500mAh बैटरी मिलती है, जो 27W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco X2, Poco X2 update, Poco X2 Android 11 Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.