• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco इन दो देशों की वेबसाइट को कर रहा है बंद, जानें आप पर पड़ेगा क्या असर?

Poco इन दो देशों की वेबसाइट को कर रहा है बंद, जानें आप पर पड़ेगा क्या असर?

Poco का कहना है कि यह बदलाव रिसोर्सेज को सेंट्रलाइज करने और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है, जिससे ब्रांड को अपने प्रोडक्ट लाइनअप और सॉफ्टवेयर इनोवेशन पर फोकस करने का मौका मिले।

Poco इन दो देशों की वेबसाइट को कर रहा है बंद, जानें आप पर पड़ेगा क्या असर?

Photo Credit: Poco

ख़ास बातें
  • Poco ने अपनी ग्लोबल और यूके वेबसाइट पर एक पब्लिक नोटिस जारी किया है
  • इस साल 31 दिसंबर को ये दोनों वेबसाइट डोमेन बंद किए जा रहे हैं
  • दोनों डोमेन को Mi.com पर ट्रांसफर किया जाएगा
विज्ञापन
Poco ने अपनी ग्लोबल और यूके वेबसाइटों को बंद करने की घोषणा की है, जो 31 दिसंबर, 2024 को बंद होने वाली है। ब्रांड एक बड़ी ऑपरेशनल स्ट्रैटेजी के हिस्से के रूप में अपनी सर्विस को Xiaomi के इकोसिस्टम में ट्रांसफर कर रहा है। 21 अक्टूबर से, Poco की वेबसाइटों पर खरीदारी भी संभव नहीं होगी और Poco पॉइंट्स और कूपन जैसे लॉयल्टी प्रोग्राम Xiaomi के प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। ग्राहकों के ऑर्डर, रिव्यू और ट्रैकिंग डिटेल्स भी ऑटोमेटिकली ट्रांशपर हो जाएंगे, जिससे कंपनी का दावा है कि सर्विस में कोई परेशानी न हो। हालांकि, स्टैंडअलोन Poco Store ऐप इस माइग्रेशन का हिस्सा नहीं होगा और वेबसाइट बंद होने के बाद काम नहीं करेगा।

Poco ने अपनी ग्लोबल और यूके वेबसाइट पर एक पब्लिक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस बताता है कि इस साल 31 दिसंबर को ये दोनों वेबसाइट डोमेन बंद किए जा रहे हैं। Xiaomi सब-ब्रांड ने यह भी कहा है कि दोनों डोमेन को Mi.com पर ट्रांसफर किया जाएगा। Poco ने आश्वासन दिया है कि Xiaomi के सर्विस सेंटर्स और प्लेटफार्म्स जैसे ऑप्शनल चैनलों के जरिए से ग्राहकों को असिस्टेंस मिलना जारी रहेगा। यूके के ग्राहकों को सर्विस से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए कहा गया है, जबकि ग्लोबल ग्राहक Xiaomi के लोकल सर्विस सेंटर के एक्सपेंडेड नेटवर्क के जरिए सपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

Poco का कहना है कि यह बदलाव रिसोर्सेज को सेंट्रलाइज करने और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है, जिससे ब्रांड को अपने प्रोडक्ट लाइनअप और सॉफ्टवेयर इनोवेशन पर फोकस करने का मौका मिले। इसके अलावा, नोटिस यह भी कहता है कि वेबसाइट बंद होने के बावजूद, Poco हाई क्वालिटी प्रोडक्ट और सर्विसेज प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Poco के मुताबिक, उनके सोशल मीडिया चैनल किसी भी अपडेट और अहम जानकारी के लिए प्राइमरी कम्युनिकेशन आउटलेट के रूप में काम करेंगे। इस बदलाव से Poco के ऑपरेशन के और अधिक ऑर्गनाइज होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर यूजर्स पर इस बदलाव से कोई खास प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। वहीं, यदि आप भारत में रहते हैं, तो आप पहले के समान ही Poco के भारतीय डोमेन को इस्तेमाल करना जारी रख सकेंगे।

जैसा कि हमने बताया, 31 दिसंबर को वेबसाइट बंद होने के बाद, इसे एक्सेस करने वाले यूजर्स को Xiaomi के प्लेटफॉर्म पर संबंधित पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। स्टैंडअलोन Poco Store ऐप इस माइग्रेशन का हिस्सा नहीं होगा और वेबसाइट बंद होने के बाद काम नहीं करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: POCO, POCO Website Closure, POCO Store
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  2. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  3. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  7. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  8. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  9. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  10. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »