Poco ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Poco M8x 5G लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Poco
Poco M8x 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
Poco ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Poco M8x 5G लॉन्च कर दिया है। M8x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 7900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग और 22.5वॉट रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। M8x 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। यहां हम आपको Poco M8x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Poco M8x 5G की शुरुआती कीमत ₹18,999 है। यह फोन बिक्री के लिए 27 अगस्त से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। ग्राहक इस फोन को ब्लू, लैदर ग्रीन और ब्लैक कलर के विकल्प में खरीद सकते हैं।
Poco M8x 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। इसके अलावा वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 है, जिससे गीले हाथों से फोन का टच उपयोग किया जा सकता है। M8x 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 6GB LPDDR4X रैम है, जिसे 12GB तक बढ़ाया जा सकता है और UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन ट्रिपल कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें 7900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग और 22.5वॉट रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। बैटरी सिंगल चार्ज में 3 दिनों तक चल सकती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो M8x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 2x इन सेंसर जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो इस फोन में प्रीमियम वीगन लैदर फिनिश के साथ गोल्डन कैमरा डेको दिया गया है। यह मैटेलिक फिनिश मिडल फ्रेम के साथ आता है। इसमें क्वाड कर्व्ड बैक डिजाइन दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड शाओमी हाइपर ओएस के साथ आता है। कंपनी 4 जनरेशन एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999