Poco M6 Pro सस्ता 5G फोन Flipkart पर सिर्फ 15 मिनट में हो गया आउट ऑफ स्टॉक, 10 हजार रुपये है कीमत!

Poco M6 Pro 5G में 6.79 इंच की पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका Full HD+ रेजोल्यूशन और 550 निट्स तक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अगस्त 2023 09:00 IST
ख़ास बातें
  • Poco M6 Pro 5G में 6.79 इंच की पंच होल डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco M6 Pro 5G में में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Poco M6 Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Poco M6 Pro 5G में 6.79 इंच की पंच होल डिस्प्ले है।

Photo Credit: Flipkart

Poco ने Poco M6 Pro 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में बीते हफ्ते पेश किया था। बजट सेगमेंट में आने वाला यह स्मार्टफोन बड़ी FHD+ डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5G सपोर्ट के साथ Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ और सबसे खास बात यह है कि सिर्फ 15 मिनट के अंदर ही सारा स्टॉक बिक गया।


Poco M6 Pro 5G की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Poco M6 Pro 5G के 4 GB RAM और 64 GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए फ्लिपाकर्ट पर लिस्ट किया गया है।

Poco ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी कि “15 मिनट!!!! POCO M6 Pro5G को फ्लिपकार्ट पर पूरी तरह बिकने में बस इतना ही समय लगा! एडवांस टेक्नोलॉजी की खोज जारी है - अगले कदम पर ध्यान रखें। ज्यादा अपडेट और रीस्टॉक के लिए बने रहें। #POCOM6Pro5G के लिए जबरदस्त रिसपॉन्स के लिए धन्यवाद।” इस ट्वीट से यह माना जा सकता है कि Poco M6 Pro 5G जल्द ही ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। 


Poco M6 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Poco M6 Pro 5G में 6.79 इंच की पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका Full HD+ रेजोल्यूशन और 550 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Poco M6 Pro 5G ऑक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है। स्टोरेज के लिए यह फोन 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। वर्चुअल रैम के जरिए 6GB अतिरिक्त रैम बढ़ाई जा सकती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Poco M6 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Poco M6 Pro 5G में वाई-फाई 5, 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर, ब्लूटूथ और 5G सपोर्ट दिया गया है।  
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.