Poco M6 Plus 5G फोन 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ भारत में होगा लॉन्च! यहां हुआ खुलासा

इसके सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 14 आधारित HyperOS पर रन करेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जून 2024 10:14 IST
ख़ास बातें
  • फोन Samsung S5KHM6 सेंसर से लैस होगा।
  • फोन में 13 मेगापिक्सल का S5K3L6 अल्ट्रावाइड सेंसर भी बताया गया है।
  • हाल ही में फोन को भारत में BIS सर्टिफिकेशन मिला है।

फोन को Redmi Note 13R का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।

Photo Credit: Xiaomi

POCO M6 Plus 5G के लिए लीक्स जोर पकड़ रहे हैं। हाल ही में फोन को भारत में BIS सर्टिफिकेशन मिला है। यानी कि डिवाइस जल्द ही भारतीय मार्केट में दस्तक देने वाला है। पोको फैंस के लिए इस फोन से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट अब सामने आ रहा है। लॉन्च से पहले इस फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। पोको फैंस को खुशी होगी कि फोन में 108MP कैमरा मिलने वाला है जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए आकर्षक फीचर होगा। आइए जानते हैं डिटेल्स।

POCO M6 Plus 5G को लेकर एक नया लीक सामने आया है। फोन के मेन कैमरा के बारे में यह बड़ा अपडेट है, साथ ही अन्य कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी रिवील किए गए हैं। XiaomiTime के अनुसार, पोको एम6 प्लस 5जी में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आने वाला है। मिली जानकारी कहती है कि फोन Samsung S5KHM6 सेंसर से लैस होगा। यह 108 मेगापिक्सल सपोर्ट के साथ आएगा जो फोटोग्राफी को अलग लेवल पर ले जाएगा। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का S5K3L6 अल्ट्रावाइड सेंसर भी बताया गया है। 
Advertisement

डिवाइस का इंटरनल मॉडल नम्बर N19 है और इसका कोडनेम Breeze बताया गया है। कैमरा के साथ-साथ इस फोन की परफॉर्मेंस भी जबरदस्त होने वाली है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फोन Snapdragon 4 Gen 2 SoC से लैस होगा। यह एक दमदार प्रोसेसर कहा जाता है जो डेली यूज के साथ-साथ गेमिंग में भी फोन को पीछे नहीं रहने देता है। इस लिहाज से कंपनी POCO M6 Plus 5G के रूप में यूजर्स के लिए एक पावरफुल बजट डिवाइस पेश करने वाली है। 

इसके सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 14 आधारित HyperOS पर रन करेगा। Poco M6 Plus 5G फोन को हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर देखा जा चुका है। यहां पर फोन 24065PC95I मॉडल नम्बर के साथ नजर आया था। इससे पहले इस फोन को HyperOS कोड में भी देखा जा चुका है। लंबे समय से आ रहे अपडेट्स में इस फोन को Redmi Note 13R का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। बहरहाल, कहा जा सकता है कि फोन में 108 मेगापिक्सल कैमरा मिलना इस फोन को भारतीय मार्केट के लिए एक पॉपुलर डिवाइस के रूप में स्थापित कर सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5030 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  3. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  2. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  3. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  5. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  6. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  7. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  8. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  9. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  10. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.