POCO M6 Plus 5G हुआ लॉन्‍च, 108MP कैमरा, 8GB रैम, 5,030mAh बैटरी, जानें प्राइस

POCO M6 Plus 5G : इसमें 108 एमपी का मेन कैमरा मिलता है। फोन में स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 एक्सिलरेटेड एडिशन प्रोसेसर लगाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 अगस्त 2024 16:06 IST
ख़ास बातें
  • POCO M6 Plus 5G स्‍मार्टफोन हुआ लॉन्‍च
  • शुरुआती कीमत करीब 13 हजार रुपये है
  • 5 अगस्‍त से डिवाइस को Flipkart पर लिया जा सकेगा

POCO M6 Plus 5G के 6GB + 128GB मॉडल के दाम 12,999 रुपये हैं।

POCO M6 Plus 5G Launched : पोको का नया स्‍मार्टफोन POCO M6 Plus 5G भारत में लॉन्‍च हो गया है। M6 सीरीज में ब्रैंड के स्‍टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट्स पहले से मौजूद हैं। M6 Plus 5G को फुलएचडी प्‍लस रेजॉलूशन वाले डिस्‍प्‍ले से पैक किया गया है। इसमें 108 एमपी का मेन कैमरा मिलता है। फोन में स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 एक्सिलरेटेड एडिशन प्रोसेसर लगाया गया है। बैटरी 5 हजार एमएएच से ज्‍यादा है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 13 हजार रुपये है।  
 

POCO M6 Plus 5G Price in India 

POCO M6 Plus 5G के 6GB + 128GB मॉडल के दाम 12,999 रुपये हैं। इसका 8GB + 128GB मॉडल 14,999 रुपये का है। फोन को मिस्‍टी लेवेंडर, आइस सिल्‍वर और ग्रेफाइड ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। 5 अगस्‍त से डिवाइस को Flipkart पर लिया जा सकेगा। बैंक कार्ड के जरिए 1 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट भी लिया जा सकता है। 
 

POCO M6 Plus 5G specifications, features

POCO M6 Plus 5G में 6.79 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो FHD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रोटेक्‍शन के तौर पर डिस्‍प्‍ले में गोरिल्‍ला ग्‍लास भी लगाया गया है। 

POCO M6 Plus 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 108MP का है, जिसके साथ 2 मेगापिक्‍सल का डेथ्‍प सेंसर दिया गया है। मेन सेंसर 3एक्‍स इन-सेंसर जूम ऑफर करता है। फोन में 13 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

जैसा‍कि हमने बताया POCO M6 Plus 5G में स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 एक्सिलरेटेड एडिशन प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 8 जीबी तक रैम जोड़ी गई है और इंटरनल स्‍टाेरेज 128 जीबी है। फोन में 5,030mAh की बैटरी दी गई है। वह 33W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर हाइपरओएस की लेयर है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.