Poco M6 Plus 5G को Rs 3 हजार से अधिक डिस्काउंट पर खरीदने का मौका! लिमिटेड टाइम के लिए यहां लाइव है ऑफर

कीमत में छूट के साथ यदि ग्राहक Poco M6 Plus 5G को खरीदने के लिए किसी भी बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 750 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 फरवरी 2025 22:30 IST
ख़ास बातें
  • इसे अगस्त 2024 में 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था
  • वर्तमान में फोन Flipkart पर 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्टेड है
  • Snapdragon 4 Gen 2AE प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 5,030mAh बैटरी से लै है फोन

Photo Credit: Poco

Poco M6 Plus 5G को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था और अब ग्राहकों के पास इसे भारी डिस्काउंट पर खरीदने का मौका है। Poco इस स्मार्टफोन मॉडल पर सीमित समय के लिए एक स्पेशल ऑफर दे रही है। M6 Plus 5G में FHD+ डिस्‍प्‍ले मिलता है और यह 108MP मेन रियर कैमरा, Snapdragon 4 Gen 2 एक्सिलरेटेड एडिशन प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी जैसी खासियतों से लैस आता है। Poco के इस स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील के तहत इसे करीब 10,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको M6 Plus के इस ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Poco M6 Plus को पिछले साल अगस्त में 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसमें 6GB + 128GB वेरिएंट मिलता है। इसका एक 8GB + 128GB वेरिएंट भी है, जिसका लॉन्च प्राइस 14,999 रुपये था। हालांकि, अब स्मार्टफोन को Flipkart पर डिस्काउंटेड कीमत बेचा जा रहा है। इसके बेस वेरिएंट को 10,999 रुपये और टॉप-एंड कॉन्फिगरेशन को 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

कीमत में छूट के साथ यदि ग्राहक इसे खरीदने के लिए किसी भी बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 750 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। इसके बाद फोन की इफेक्टिव कीमत क्रमश: 10,249 रुपये और 11,249 रुपये हो जाती है। फोन को मिस्‍टी लेवेंडर, आइस सिल्‍वर और ग्रेफाइड ब्‍लैक कलर्स में बेचा जा रहा है। इसे 387 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
 

Poco M6 Plus 5G specifications, features

Poco M6 Plus 5G में 6.79 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो FHD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रोटेक्‍शन के तौर पर डिस्‍प्‍ले में गोरिल्‍ला ग्‍लास भी लगाया गया है। Poco M6 Plus 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन सेंसर 108MP है और सेकंडरी कैमरा 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। मेन सेंसर 3x इन-सेंसर जूम ऑफर करता है। फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Poco M6 Plus 5G में Snapdragon 4 Gen 2AE प्रोसेसर मिलता है, जिसे 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्‍टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 5,030mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 एई

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.