• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco M6 5G का नया वेरिएंट Rs 8,249 में लॉन्च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस

Poco M6 5G का नया वेरिएंट Rs 8,249 में लॉन्च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस

Poco M6 5G में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है

Poco M6 5G का नया वेरिएंट Rs 8,249 में लॉन्च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस

Photo Credit: Poco

Poco M6 5G में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है

ख़ास बातें
  • अब फोन को कंपनी ने 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज में उतारा है।
  • इसकी कीमत 8,249 रुपये है।
  • फोन की सेल 20 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन
Poco M6 5G का नया वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किया है। यह फोन दिसंबर 2023 में भारत में लॉन्च हुआ था। उस समय यह तीन रैम-स्टोरेज कंफिग्रेशन में आया था। जिसमें 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स पेश किए गए थे। अब फोन को कंपनी ने 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज में उतारा है। आइए जानते हैं इस नए वर्जन में क्या है खास। 

Poco M6 5G का 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कंपनी ने पेश किया है। खास बात यह भी है कि इसका एक Airtel लॉक्ड वर्जन (via)भी लॉन्च किया गया है। यह रेगुलर मॉडल से थोड़ा सस्ता खरीदा जा सकता है। नया फोन खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध है। इसकी कीमत 8,249 रुपये है। फोन की सेल 20 जुलाई से शुरू होगी। फोन को Orion Blue, Polaris Green, और Galactic Black कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।

Poco M6 5G फोन 6.74 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें  90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 की सेफ्टी दी गई है। फोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ में 8 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिलती है। स्टोरेज एक्सपेंड करने के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है। 

डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MIUI 14 पर यह फोन रन करता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का AI डुअल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 168 मिमी, चौड़ाई 77.91 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 195 ग्राम है। 

Poco M6 5G वॉटर और डस्ट रसिस्टेंस के साथ आता है। इसके अलावा इसमें एम्बिएंट लाइट, एक्सेलरोमीटर सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास सेंसर्स भी मौजूद हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 5, दो सिम, 5G कनेक्टिविटी, LTE, GSM, WCMDA, ब्लूटूथ 5.3 और GPS सपोर्ट शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »