Poco M6 5G हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

POCO M6 5G में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है,  जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2023 16:05 IST
ख़ास बातें
  • POCO M6 5G के 4+128GB वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है।
  • POCO M6 5G में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • POCO M6 5G में 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल कैमरा दिया गया है।

Poco M6 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Poco

POCO ने भारतीय बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन POCO M6 5G लॉन्च कर दिया गया है। POCO M6 5G में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको POCO M6 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।


Poco M6 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
POCO M6 5G के 4+128GB वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। वहीं 6+128GB वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये और 8+256GB वेरिएंट कीमत 12,499 रुपये है। ग्राहक आईसीआईसीआई डेबिट/क्रेडिट कार्ड/ईएमआई ट्रांजेक्शन के जरिए 1,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। यह दो कलर ऑप्शन ओरियन ब्लू और गैलेक्टिक ब्लैक में उपलब्ध है। एक स्पेशल ऑफर के तहत POCO M6 5G खरीदने वाले एयरटेल प्रीपेड यूजर्स को 50GB डाटा का स्पेशल बोनस मिलेगा। POCO M6 5G 26 दिसंबर, 2023 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। 


POCO M6 5G के स्पेसिफिकेशंस


POCO M6 5G में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है,  जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन मिलता है। डिस्प्ले 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। POCO M6 5G में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB, 6GB या 8GB RAM है, जिसके साथ 128GB या 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे 1TB तक माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 168 मिमी, चौड़ाई 77.91 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 195 ग्राम है। यह फोन स्प्लेश रेसिस्टेंस, डस्ट प्रोटेक्शन और एंबिएंट लाइट, एक्सेलेरोमीटर सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास सेंसर के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 5, ड्यूल सिम, 5G कनेक्टिविटी, LTE, GSM, WCMDA, ब्लूटूथ 5.3 और GPS शामिल है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.