6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा Poco M4 Pro 5G फोन! FCC लिस्टिंग से मिला इशारा...

लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ दस्तक दे सकता है एक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। कॉन्फिग्रेशन के अलावा, लिस्टिंग में फोन की कनेक्टिविटी संबंधी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2021 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Poco M4 Pro 5G में मिल सकता है 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • Poco M3 Pro 5G का सक्सेसर होगा पोको एम4 प्रो 5जी
  • फोन में मिल सकता है मीडियाटेक प्रोसेसर
Poco M4 Pro 5G जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, यह फोन कथित रूप से FCC लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है, जहां से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। एफसीसी लिस्टिंग में फोन के स्टोरेज और रैम कॉन्फिग्रेशन व कनेक्टिविटी विकल्प की जानकारी मिली है। नाम से समझ आता है कि यह फोन जून महीने में लॉन्च हुए Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन का सक्सेसर हो सकता है। पोको एम3 प्रो मॉडल 5जी सपोर्ट के साथ आया था, जिसके साथ हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।

Simranpal Singh के ट्वीट में जानकारी दी गई है कि Poco M4 Pro 5G फोन FCC लिस्टिंग पर स्पॉट हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ दस्तक दे सकता है एक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। कॉन्फिग्रेशन के अलावा, लिस्टिंग में फोन की कनेक्टिविटी संबंधी जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक यह फोन 5G NR कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। इसमें GSM, WCDMA, LTE, 5GHZ Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GNSS और FM शामिल हो सकते हैं।
Advertisement

इसके अलावा, एफसीसी लिस्टिंग में फोन से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

पुरानी रिपोर्ट का रूख करें, तो पोको एम4 प्रो 5जी फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा और इसमें मीडियाटेक प्रोसेसर भी मौजूद होगा।
Advertisement

पोको एम4 प्रो 5जी को लेकर माना जा रहा है कि यह Poco M3 Pro 5G का सक्सेसर होगा, जो कि भारत में जून महीने में लॉन्च किया गया था। पोको एम4 प्रो 5जी के स्पेसिफिकेशन पोको एम3 के अपग्रेड्स हो सकते हैं। पोको एम3 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 4 जीबी LPDDR4X रैम दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 पर काम करता है। इसमें 6.53 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मौजूद है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 मैक्रो लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, स्मार्टफोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एफ/2.05 लेंस का उपयोग करता है। फोन की बैटरी 6,000mAh की है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Average cameras
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.