50MP कैमरे वाला Poco M4 Pro 5G फोन भारत में 15 फरवरी को होगा लॉन्च, ये हो सकती हैं खूबियां!

Poco India ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए एक शॉर्ट वीडियो ट्वीट की है, जिसमें Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन के भारत लॉन्च तारीख की जानकारी मिलती है। यही वीडियो Poco India YouTube, Poco India Facebook और Poco India Instagram पेज पर भी शेयर की गई है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 9 फरवरी 2022 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Poco M4 Pro 5G डुअल कैमरे के साथ हो चुका है लॉन्च
  • पोको एम4 प्रो 5जी को नवंबर में ग्लोबली किया जा चुका है लॉन्च
  • यह फोन Redmi Note 11 5G का ही रीब्रांडेड वर्ज़न है
Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में 15 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान खुद कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया है। चीनी कंपनी ने एक शॉर्ट क्लिप पोस्ट की है, जिसके जरिए फोन के भारत लॉन्च तारीख का खुलासा किया गया है। हालांकि, Poco ने फिलहाल लॉन्च इवेंट से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है। Poco India इस स्मार्टफोन को 4 नंबर के जरिए अपने विभिन्न ट्वीट में टीज़ कर रहा है। पोको एम4 प्रो 5जी फोन को ग्लोबल मार्केट में नवंबर में लॉन्च किया गया था। यह फोन Redmi Note 11 5G स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्ज़न है, जिसकी चीन में अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।
 

Poco M4 Pro 5G India launch details

Poco India ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए एक शॉर्ट वीडियो ट्वीट की है, जिसमें Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन के भारत लॉन्च तारीख की जानकारी मिलती है। यही वीडियो Poco India YouTube, Poco India Facebook और Poco India Instagram पेज पर भी शेयर की गई है। हालांकि, इस वीडियो के जरिए लॉन्च लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। हो सकता है कि कंपनी बिना वर्चुअल इवेंट आयोजित करें, इस फोन को लॉन्च कर सकती है क्योंकि यह फोन पहले से ही कई मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है।
Advertisement
 

Poco M4 Pro 5G price (expected)

Poco M4 Pro 5G की कीमत यूरोप में  4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए EUR 229 (लगभग 19,500 रुपये) है। फोन का 6GB + 128GB स्‍टोरेज ऑप्‍शन में भी आता है, जिसकी कीमत EUR 249 (लगभग 21,200 रुपये) है। यह कूल ब्लू, पोको येलो और पावर ब्लैक कलर ऑप्‍शन में पेश किया गया है।

माना जा रहा है कि पोको एम4 प्रो 5जी फोन की भारतीय कीमत भी इसी के समान होगी।
Advertisement
 

Poco M4 Pro 5G specifications (expected)

जैसे कि हमने बताया पोको एम4 प्रो 5जी फोन नवंबर में ग्लोबली लॉन्च हो चुका है, जो कि Redmi Note 11 5G का ही रीब्रांडेड वर्ज़न है जो कि अक्टूबर में चीन में लॉन्च हुआ था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो पोको एम4 प्रो 5जी MIUI 12.5 के साथ एंड्रॉयड 11 पर चलता है। इसमें 6.6 इंच का फुल-एचडी+ डॉट डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट है। फोन में मीडियाटेक के डाइमेंस‍िटी 810 SoC प्रोसेसर मौजूद है। 6GB तक रैम है, जिसे डायनामिक रैम एक्सपेंशन तकनीक की मदद से 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। अल्‍ट्रा वाइड एंगल सेंसर 119 डिग्री लेंस के साथ है। सेल्‍फी कैमरे के तौर पर फोन में 16MP का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

फोन में 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड लगाकर 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात की जाए, तो फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर, एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। 5000mAh की बैटरी है, जो 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.